Page Loader
IPL: अंतिम 3 ओवर में धोनी ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के, जानिए आंकड़े
अंतिम ओवर्स में धुंआधार बल्लेबाजी करते हैं धोनी (फोटो: ट्विटर/@IPL)

IPL: अंतिम 3 ओवर में धोनी ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के, जानिए आंकड़े

Apr 01, 2023
05:11 pm

क्या है खबर?

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के पहले मुकाबले में अपने पुराने दिनों की झलकी दिखाने की कोशिश की थी। धोनी ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 7 गेंद में नाबाद 14 रन बनाए। इस लीग में धोनी 19वें और 20वें ओवर में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 18वें ओवर में फिलहाल वह संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

आंकड़े

ऐसा रहा है अंतिम 3 ओवर में धोनी का प्रदर्शन

धोनी ने 19वें ओवर में 37 और 20वें ओवर में 53 छक्के लगाए हैं। पहले ओवर से लेकर आखिरी ओवर तक यह किसी एक बल्लेबाज द्वारा किसी एक निश्चित ओवर में लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। 19वें और 18वें ओवर में धोनी ने 37-37 छक्के लगाए हैं। किरोन पोलार्ड ने भी 18वें ओवर में 37 छक्के लगाए हैं, लेकिन उनके इस सीजन में नहीं खेल रहे होने की दशा में धोनी के पास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।