NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं कैप्टन कूल एम एस धोनी
    अगली खबर
    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं कैप्टन कूल एम एस धोनी

    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं कैप्टन कूल एम एस धोनी

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Feb 28, 2019
    09:53 pm

    क्या है खबर?

    IPL के 12वें सीज़न को शुरू होने में 30 दिन से भी कम का वक्त रह गया है। ऐसे में हम रोज़ आपको इस लीग से जुड़े रिकॉर्ड के बार में बताएंगे।

    IPL का नाम आते ही सबसे पहले ज़ेहन में एम एस धोनी का नाम आता है। धोनी अपनी कप्तानी और धमाकेदार बल्लेबाज़ी से आज भी इस लीग पर राज कर रहे हैं।

    आइये जानते हैं कि IPL 2019 में धोनी किन रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं।

    जानकारी

    IPL 2018 में धोनी ने किया था शानदार प्रदर्शन

    IPL 2018 में धोनी की कप्तानी में तीसरी बार CSK ने इस लीग के खिताब को जीता था। दो साल के बैन के बाद वापसी करने वाली CSK के लिए ये बड़ी उपलब्धि थी। पिछले साल धोनी ने 16 मैचों में 455 रन बनाएं थे।

    IPL में जीत

    IPL में 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन सकते हैं धोनी

    धोनी ने IPL में सबसे ज़्यादा (159) मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने 9 साल CSK के लिए और एक साल RPS के लिए कप्तानी की है।

    धोनी IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने 159 मैचों में से 94 मैचों में जीत दर्ज की है।

    IPL 2019 में धोनी बतौर कप्तान 100 जीत दर्ज कर सकते हैं। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए धोनी को सिर्फ 6 जीत की ज़रूरत है।

    सबसे ज़्यादा छक्के

    IPL में 200 छक्के पूरे करने से 14 कदम दूर हैं धोनी

    वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल IPL में 200 से ज़्यादा छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज़ हैं।

    एम एस धोनी 186 छक्कों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। एबी डिविलियर्स इस सूची में 186 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने धोनी से कम मैच खेले हैं।

    धोनी, IPL में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन सकते हैं।

    इस सूची में धोनी के बाद सुरेश रैना (185) और रोहित शर्मा (184) का नंबर आता हैं।

    IPL रन

    IPL में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में इन बल्लेबाज़ों को पछाड़ सकते हैं धोनी

    धोनी IPL के इतिहास में उन 8 बल्लेबाज़ों में से एक हैं, जिन्होंने इस लीग में 4,000 से ज़्यादा रन बनाएं हैं।

    धोनी के नाम 175 मैचों में 4,016 रन हैं। धोनी से आगे धवन (4,058), उथप्पा (4,129) और फिर गंभीर (4,217) हैं।

    इस सूची में पहले नंबर पर सुरेश रैना (4,985) और दूसरे नंबर विराट कोहली (4,948) हैं।

    ऐसे में धोनी IPL 2019 में शानदार प्रदर्शन कर टॉप चार में शामिल हो सकते हैं।

    जानकारी

    धोनी को इस लैंडमार्क तक पहुंचने के लिए 25 चौके मारने की ज़रूरत

    धोनी ने IPL में 275 चौके लगाए हैं। 300 चौके पूरे करने के लिए धोनी को 25 चौकों की ज़रूरत है। इस साल धोनी, मैकुलम (293) और सचिन तेंदुलकर (295) को पीछे छोड़ सकते हैं। फिलहाल वह इस सूची में 17वें स्थान पर हैं।

    रिकॉर्ड

    IPL 2019 में इन रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं धोनी

    CSK अगर इस साल भी खिताब पर कब्ज़ा करता है तो धोनी चार ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बन सकते हैं।

    IPL के इतिहास में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक (116) विकेट लेने के मामले में धोनी दूसरे स्थान पर हैं। वह वर्तमान में KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक (124) से 8 विकेट पीछे हैं।

    IPL 2019 में वह कार्तिक को पछाड़ कर इस कीर्तिमान को अपने नाम कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट विश्लेषण

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    #Opinion: इन वजहों से KKR जीत सकती है IPL 2019 का खिताब क्रिकेट समाचार
    इन कारणों से भारतीय सीनियर खिलाड़ियों को IPL नहीं खेलना चाहिए विराट कोहली
    IPL 2019: ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स में ले सकते हैं स्मिथ की जगह हाशिम अमला
    IPL 2019: सभी टीमों का एक-एक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़, जो अकेले दम पर जिता सकते हैं खिताब विराट कोहली

    महेंद्र सिंह धोनी

    महेन्द्र सिंह धोनी ने रांची में जीता लोकल टेनिस टूर्नामेंट क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित का शतक गया बेकार, पहले वनडे में 34 रनों से हारा भारत भारत की खबरें
    इन कारणों से भारतीय टीम जीत सकती है ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप का खिताब विराट कोहली
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे वनडे में भारत की जीत, जानिये कौन-कौन से रिकॉर्ड टूटे और बने विराट कोहली

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग को दी बड़ी ज़िम्मेदारी, विश्व कप के लिए बनाया सहायक कोच क्रिकेट समाचार
    दूसरा टी-20 जीतकर भारत का न्यूज़ीलैंड से हिसाब बराबर, जानिए मैच में बने और टूटे रिकॉर्ड रोहित शर्मा
    IPL 2019: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कौन है ज़्यादा मज़बूत कोलकाता नाइट राइडर्स

    क्रिकेट विश्लेषण

    शेन वॉर्न ने भारतीय टीम को दिया सुझाव, ऋषभ पंत से करानी चाहिए ओपनिंग क्रिकेट समाचार
    मुझे विश्वास था कि मैं छक्का मार सकता हूं, इसलिए एक रन नहीं लिया- दिनेश कार्तिक क्रिकेट समाचार
    जोंटी रोड्स ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया आधुनिक युग का नंबर वन फील्डर क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025