Page Loader
IPL 2019: जब अंपायर पर भड़के धोनी, लगा जुर्माना, जानें क्या रही क्रिकेट जगत की प्रतिक्रिया

IPL 2019: जब अंपायर पर भड़के धोनी, लगा जुर्माना, जानें क्या रही क्रिकेट जगत की प्रतिक्रिया

Apr 12, 2019
12:53 pm

क्या है खबर?

IPL 2019 के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच के आखिरी में ओवर में अंपायर की गलती को लेकर CSK के कप्तान एम एस धोनी अंपायर से उलझ गए, जिसके बाद धोनी को आचार संहिता के 2.20 के स्तर 2 का दोषी मानते हुए मैच फीस का 50 फीसद जुर्माना लगाया गया है। आइये जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

प्रेस रिलीज़

IPL ने दी धोनी पर जुर्माने की जानकारी

IPL ने प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा, "चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी पर जयपुर में राजस्थान रॉयल्स खिलाफ IPL की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।" IPL ने आगे कहा, "धोनी ने IPL की आचार संहिता के स्तर 2, अपराध 2.20 में अपनी गलती स्वीकार कर ली है।" IPL की आचार संहिता का अनुच्छेद 2.20 उन कार्यों को संदर्भित है, जो खेल की भावना के विपरीत हैं।

विवाद

जानें क्या था पूरा मामला

CSK को जब आखिरी तीन गेंदो में 8 रनों की ज़रूरत थी और क्रीज़ पर न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर मिशेल सैंटनर थे, तब बेन स्टोक्स ने कमर से ऊपर फुल-टॉस गेंद फेंकी। पहले अंपायर उल्‍हास गंधे ने उस गेंद को नो-बॉल करार दी, लेकिन बाद में ब्रूस ऑक्‍सनफोर्ड ने उसे सही गेंद करार दे दिया। जिसके बाद मामला गरमा गया और कप्तान एस एम धोनी डगआउट से मामले को समझने मैदान पर आ गए और अंपायर से उलझ गए।

व्यक्तिगत

मैच के बाद प्रेज़ेनटेशन में इस विवाद पर कुछ नहीं बोले एम एस धोनी

आखिरी गेंद पर मिली जीत के बाद प्रेज़ेनटेशन में कप्तान एम एस धोनी एस विवाद पर कुछ नहीं बोले। उन्होंने राजस्थान के गेंदबाज़ों की तारीफ की और चेन्नई को मिले क्राउड सपोर्ट के लिए दर्शकों का शुक्रिया किया। जानिए क्या रही क्रिकेट जगत की प्रतिक्रिया।

समर्थन

धोनी मामले को समझने के लिए मैदान पर गए थे- स्टीफन फ्लेमिंग

मैच के बाद CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एम एस धोनी का समर्थन करते हुए कहा, धोनी को पहले कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ। इसलिए वह मामले पर अंपायरों के साथ बातचीत करने के लिए मैदान पर गए थे। फ्लेमिंग ने आगे कहा, मैंने इसे इसी तरह देखा और इसके बाद मैंने धोनी से इस पर बात की। मुझे यकीन है कि इस मुद्दे पर माही समेत सभी अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।"

ट्विटर पोस्ट

धोनी भाग्यशाली हैं कि सिर्फ जुर्माना लगा- संजय मांजरेकर

ट्विटर पोस्ट

यह क्रिकेट के लिए सही नहीं था- माइकल वॉन

ट्विटर पोस्ट

IPL 2019 में अंपायरिंग का स्तर गिर गया है- आकाश चोपड़ा

ट्विटर पोस्ट

धोनी ने पहली बार ऐसा किया- हर्षा भोगले