LOADING...
ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी और रैना का जबरदस्त डांस, देखें वायरल वीडियो 
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने मस्त डांस किया (तस्वीर: एक्स/ @mufaddal_vohra))

ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी और रैना का जबरदस्त डांस, देखें वायरल वीडियो 

Mar 12, 2025
09:37 am

क्या है खबर?

अगली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इस टूर्नामेंट में एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धोनी पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने जमकर डांस किया। उनके साथ पंत भी मौजूद थे।

वायरल

'दमा दम मस्त कलंदर' गाने पर किया डांस 

धोनी और रैना कुछ अन्य मित्रों के साथ घेरा बनाकर 'दमा दम मस्त कलंदर' गाने पर डांस कर रहे थे। उत्तराखंड के मसूरी में ये शादी आयोजित की गई है। पंत इससे जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं। पंत IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम के कप्तान होंगे। पंत की बड़ी बहन साक्षी अंकित चौधरी के साथ सात फेरे लेंगी। अंकित लंदन में बिजनेसमैन हैं। दोनों की सगाई पिछले साल लंदन में हुई।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो