Page Loader
IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट 
रविचंद्रन अश्विन इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट 

Apr 21, 2025
04:25 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स (DC) एक बार भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। IPL 2024 में लीग स्टेज के दौरान DC ने 14 मुकाबले खेले थे। उसे 7 मैच में जीत और 7 में हार मिली थी। इस संस्करण में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उसने 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में आइए DC के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं।

#1

पहले स्थान पर संयुक्त रूप से हैं 3 गेंदबाज 

सूची में पहले स्थान पर संयुक्त रूप से 3 गेंदबाज हैं। रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला। अश्विन ने 24 मैच की 24 पारियों में 21.55 की औसत से 27 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.45 की रही है। बुमराह ने 22 मैच की 22 पारियों में 23.70 की औसत से 27 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 7.68 की रही है। पीयूष ने DC के खिलाफ 25 मैच में 24.70 की औसत से 27 विकेट झटके हैं।

#2

दूसरे स्थान पर हैं सुनील नरेन और हरभजन सिंह 

इस सूची में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से हरभजन सिंह और सुनील नरेन हैं। दोनों ने DC के खिलाफ 24-24 विकेट लिए हैं। हरभजन ने 23.45 की औसत और 6.90 की इकॉनमी रेट से ये विकेट लिए हैं। नरेन ने 24.62 की औसत और 6.79 की इकॉनमी रेट से ये विकेट अपने नाम किए हैं। हरभजन का DC के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 का रहा था। नरने का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/13 का रहा है।

#3

ड्वेन ब्रावो और युजवेंद्र चहल ने लिए हैं 23-23 विकेट 

तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से ड्वेन ब्रावो और युजवेंद्र चहल हैं। दोनों ने DC के खिलाफ 23-23 विकेट लिए हैं। ब्रावो ने 23 मैच खेले हैं और इसकी 22 पारियों में 23.13 की औसत और 8.20 की इकॉनमी रेट से ये विकेट अपने नाम किए हैं। चहल ने 20 पारियों में 25.26 की औसत और 8.16 की इकॉनमी से 23 विकेट लिए हैं। ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/33 का रहा था। चहल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/27 का रहा है।

#4

रविंद्र जडेजा और लसिथ मलिंगा ने लिए हैं 22-22 विकेट

इस सूची में चौथे स्थान पर लसिथ मलिंगा और रविंद्र जडेजा हैं। मलिंगा ने DC के खिलाफ 13 मैच खेले थे। इसकी 13 पारियों में 14.22 की औसत और 6.65 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/13 का रहा था। जडेजा ने DC के खिलाफ 34 मैच खेले हैं। इसकी 29 पारियों में 29.86 की औसत और 7.94 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/9 का रहा है।