Page Loader
IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर 
भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर 

Mar 10, 2024
11:51 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। पैट कमिंस को फ्रेंचाइजी ने 20.5 करोड़ रुपये देकर टीम का हिस्सा बनाया है। वह IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। इस सीजन टीम की कमान भी उनके हाथ में होगी। ऐसे में आइए टीम के लिए सबसे विकेट लेने वाले शीर्ष-5 गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

भुवनेश्वर कुमार 

SRH के स्टार खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह इस टीम से साल 2014 में जुड़े थे। उन्होंने अब तक 129 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 25.18 की औसत से 146 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.53 की रही है। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 विकेट का रहा है।

#2

राशिद खान

SRH की टीम में साल 2017 से 2021 तक खेले राशिद खान इस फ्रेंचाइजी के लिए विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। वह इस फ्रेंचाइजी के लिए 76 मुकाबले खेले और इसकी 76 पारियों में 20.55 की उम्दा औसत के साथ 93 विकेट लिए। SRH के लिए खेलते हुए उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 6.33 की रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/7 विकेट का था। राशिद अभी गुजरात टाइटंस (GT) की टीम का हिस्सा हैं।

#3

सिद्धार्थ कौल

सिद्धार्थ कौल साल 2017 से 2021 तक SRH की फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे थे। वह इस टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। वह SRH के लिए 43 मुकाबले खेले और इस दौरान उन्होंने 26.92 की औसत से 52 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 8.60 की रही थी। वह 1 बार 4 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/29 विकेट का रहा था।

#4

टी नटराजन

SRH के तेज गेंदबाज टी नटराजन इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक इस टीम के लिए 41 मुकाबले खेले हैं और इसकी 41 पारियों में 30.19 की औसत से 46 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.74 की रही है। नटराजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/10 विकेट का रहा है। वह साल 2020 में इस फेंचाइजी के साथ जुड़े थे।

#5

संदीप शर्मा 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा SRH के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 5वें स्थान पर हैं। वह साल 2018 से 2021 तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। उन्होंने 43 मुकाबलों में इस टीम का प्रतिनिधित्व किया था और 30.78 की औसत से 41 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 7.78 की रही थी। SRH के लिए खेलते हुए संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/19 का रहा था। अभी यह खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा है।