
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज और उनके शानदार आंकड़े
क्या है खबर?
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट चटकाना किसी भी गेंदबाज के लिए उत्कृष्ट फॉर्म, फिटनेस और निरंतरता का प्रतीक होता है। जब एक गेंदबाज पूरे साल सभी प्रारूप में विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन जाता है तब वह आंकड़ों में भी अपना दबदबा दर्ज करता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन घातक गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने एक साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट चटकाकर क्रिकेट इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई।
#1
मुथैया मुरलीधरन (136 विकेट, 2001)
इस सूची में पहले स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन हैं। उन्होंने साल 2001 में 45 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे और इस दौरान उन्होंने 1089.5 ओवर गेंदबाजी की थी। उन्होंने 245 मेडन ओवर के साथ 19.98 की औसत से उस साल 136 विकेट चटकाए थे। मुरलीधरन ने 8 बार 5 विकेट हॉल लिए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/87 का रहा था। दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 4 बार 10 विकेट भी लिए थे।
#2
मुथैया मुरलीधरन (128 विकेट, 2006)
दूसरे स्थान पर भी मुरलीधरन ही हैं। उन्होंने साल 2006 में 40 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे और 854.2 ओवर में 147 मेडन ओवर थे। वह 128 विकेट लेने में सफल रहे थे। इस दौरान उनकी औसत 20.99 और इकॉनमी रेट 3.14 की रही थी। इस दिग्गज खिलाड़ी ने 9 बार 5 विकेट हॉल और 5 बार दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट चटकाए थे। उस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/70 का रहा था।
#3
शेन वॉर्न (120 विकेट, 1994)
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व महान गेंदबाज शेन वॉर्न इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 1994 में 39 मुकाबले खेले थे और इस दौरान 902.2 ओवर गेंदबाजी की थी। वॉर्न ने 230 मेडन ओवर के साथ 120 विकेट चटकाए थे। उनकी इकॉनमी रेट 3.14 की रही थी। उन्होंने 9 बार 5 विकेट हॉल और 5 बार दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रे्ष्ठ प्रदर्शन 8/71 का रहा था।
#4
ग्लेन मैक्ग्रा (119 विकेट, 1999)
कंगारू टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 1999 में 41 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे और इस दौरान मैक्ग्रा ने 802.2 ओवर गेंदबाजी की थी। 187 मेडन ओवर के साथ उन्होंने 20.23 की औसत से 119 विकेट लिए थे। इस खिलाड़ी ने 6 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे और 1 बार दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/14 का रहा था।