NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के इतिहास में CSK के खिलाफ इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट 
    अगली खबर
    IPL के इतिहास में CSK के खिलाफ इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट 
    लसिथ मलिंगा इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL के इतिहास में CSK के खिलाफ इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 11, 2025
    07:28 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में जब भी सबसे मजबूत टीम की बात होगी तो इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का नाम जरूर आएगा। इस टीम ने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीती है।

    इस संस्करण टीम ने अब तक बेहद खराब प्रदर्शन किया है। ऐसे में इस टीम के फैंस चाहेंगे कि ये टीम जल्द से जल्द वापसी करे।

    ऐसे में आइए CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    लसिथ मलिंगा (31 विकेट) 

    इस सूची में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं। वह CSK के खिलाफ पहली बार साल 2009 में खेले थे।

    आखिरी बार वह इस टीम के खिलाफ साल 2019 में खेलते हुए नजर आए थे।

    उन्होंने 21 मैच की 21 पारियों में 19.03 की औसत और 7.23 की इकॉनमी रेट से CSK के खिलाफ 31 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/37 का रहा था।

    #2

    हरभजन सिंह (24 विकेट)

    दूसरे स्थान पर हरभजन सिंह हैं। उन्होंने MI के लिए खेलते हुए CSK के खिलाफ 21 पारियों में 21.04 की औसत से 24 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 6.55 की रही थी।

    हरभजन ने इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 का रहा था।

    हरभजन पहली बार 2008 में CSK के खिलाफ खेले थे। आखिरी बार वह 2015 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।

    #3

    सुनील नरेन (23 विकेट)

    तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार गेंदबाज सुनील नरेन हैं। वह IPL 2012 में पहली बार CSK के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।

    उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 20 पारियों में 21.65 की औसत और 6.43 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/41 का रहा है।

    नरेन के पास हरभजन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी है।

    #4

    पीयूष चावला (22 विकेट)

    सूची में चौथे स्थान पर पूर्व स्टार लेग स्पिनर पीयूष चावला हैं। वह 2008 से 2023 तक CSK के खिलाफ खेले थे। वह KKR, PBKS और MI की टीम का हिस्सा रहे थे।

    उन्होंने 22 मुकाबलों की 22 पारियों में 27.90 की औसत और 8.24 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/20 का रहा था।

    चावला अब IPL में क्रिकेट कॉमेंट्री करते हुए नजर आते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    IPL 2025

    IPL 2025: MI बनाम RCB मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' विराट कोहली
    IPL 2025: GT बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: GT बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: GT और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2025: RCB की CSK पर जीत के बाद विराट कोहली ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग
    वीरेंद्र सहवाग ने धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर मजाकिया अंदाज में सवाल उठाए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में CSK की चेपॉक में रनों के लिहाज से 4 सबसे बड़ी हार पर नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RR बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी विल पुकोवस्की ने 27 साल की उम्र में ही क्यों ले लिया संन्यास? ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा के नाम पर हो सकता है वानखेड़े स्टेडियम का स्टैंड, MCA जल्द करेगी फैसला रोहित शर्मा
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: मार्च महीने के लिए श्रेयस अय्यर हुए नामांकित ICC अवार्ड्स
    IPL 2025: LSG ने रोमांचक मुकाबले में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    टी-20 क्रिकेट

    IPL के इतिहास में इन टीमों ने बनाए हैं सबसे छोटे टीम स्कोर  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तानी टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये हैं सबसे कम स्कोर  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2025 के दौरान ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रविंद्र जडेजा  IPL 2025
    MI के कप्तान बनने पर हार्दिक पांड्या की हुई थी जमकर आलोचना, अब दिया जवाब  हार्दिक पांड्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025