Page Loader
गायकवाड़ टी-20 अंतरराष्ट्रीय के 1 ओवर में 3 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय
रुतुराज गायकवाड़ ने लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

गायकवाड़ टी-20 अंतरराष्ट्रीय के 1 ओवर में 3 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय

Nov 29, 2023
07:02 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने तूफानी शतक जड़ा। गायकवाड़ ने 215.79 की स्ट्राइक रेट से 57 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाए। भारतीय पारी के 18वें और 20वें ओवर में गायकवाड़ ने 3-3 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय के 1 ओवर में 3 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

आंकड़े

शीर्ष पर युवराज सिंह

टी-20 अंतरराष्ट्रीय के 1 ओवर में 3 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर युवराज सिंह हैं। युवराज ने 4 बार यह कारनामा किया था। सूची में दूसरे पर रोहित शर्मा (3) हैं। तीसरे पर गायकवाड़ के अलावा विराट कोहली (2) और सूर्यकुमार यादव (2) भी हैं। साथ ही चौथे पर वीरेंद्र सहवाग, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल हैं, जिन्होंने 1-1 बार ऐसा किया है।

प्रदर्शन

गायकवाड़ के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

गायकवाड़ ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 17 मैच खेले हैं, जिसमें 38.16 की औसत और 144.47 की स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए हैं। वह इस प्रारूप में एक शतक से पहले 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वह इस सीरीज के अपने पहले मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 58 रन की पारी खेलते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई थी।