NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर 
    सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 01, 2024
    05:43 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।

    पैट कमिंस को फ्रेंचाइजी ने 20.5 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा है। वह IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं।

    इस सीजन टीम की कमान एडेन मार्करम के हाथों में होगी। ऐसे में आइए टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

    #1

    डेविड वार्नर

    डेविड वार्नर SRH की टीम का साल 2014 से 2021 तक हिस्सा थे। वह इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 95 मैच की 95 पारियों में 14 बार नाबाद रहते हुए 4,014 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 40 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126 रन रहा है।

    वार्नर ने अपनी कप्तानी में SRH को चैंपियन भी बनाया था। अभी वार्नर दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा हैं।

    #2

    शिखर धवन 

    शिखर धवन साल 2013 से 2018 तक SRH की टीम का हिस्सा थे। अभी वह पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान हैं।

    SRH के लिए वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

    उन्होंने 91 मैच की 91 पारियों में 35.03 की औसत से 2,768 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 21 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा था। वह 12 बार SRH के लिए नाबाद भी रहे थे।

    #3

    केन विलियमसन 

    केन विलियमसन साल 2015 से 2022 तक SRH की टीम का हिस्सा थे। अभी वह गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से खेल रहे हैं।

    उन्होंने SRH के लिए 76 मैच खेले थे और इसकी 75 पारियों में 36.22 की औसत और 126.03 की स्ट्राइक रेट से 2,101 रन बनाने में सफल रहे थे।

    उनके बल्ले से 18 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन रहा था। वह 17 बार इस फ्रेंचाइजी के लिए नाबाद रहे थे।

    #4

    मनीष पांडे 

    मनीष पांडे साल 2018 से 2021 तक SRH के लिए खेले थे। वह फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं।

    उन्होंने 51 मैच की 47 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 1,345 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 124.76 की रही थी।

    उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन रहा था। अभी वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का हिस्सा हैं।

    #5

    जॉनी बेयरस्टो 

    SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में जॉनी बेयरस्टो पांचवे स्थान पर हैं। वह 2019 से 2021 तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे थे।

    वह 28 मैच की 28 पारियों में 41.52 की औसत और 142.19 की स्ट्राइक रेट से 1,038 रन बनाने में सफल रहे थे।

    उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और 1 शतक निकला था। वह 3 बार नाबाद भी रहे थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 118 रन रहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सनराइजर्स हैदराबाद
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा
    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: मोहित शर्मा ने SRH के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    GT बनाम SRH: हेनरिक क्लासेन ने जमाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: SRH के खिलाफ जीत से जिंदा रहेगी RCB की प्लेऑफ की उम्मीदें, जानिए प्रीव्यू इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या डु प्लेसिस को रोक पाने में सफल हो पाएगी SRH? जानिए आंकड़े  फाफ डु प्लेसिस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत बनाम अफगानिस्तान: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार एक मैच में खेले गए 2 सुपर ओवर भारतीय क्रिकेट टीम
    रजत पाटीदार ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में जड़ा शतक, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    IPL 2024: 22 मार्च से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट, मई में खेला जाएगा फाइनल- रिपोर्ट टी-20 क्रिकेट
    रोहित शर्मा को MI की कप्तानी से क्यों हटाया गया? कोच मार्क बाउचर ने बताया कारण रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: मध्य प्रदेश ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश, ऐसा रहा चौथे दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    नील वैगनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, शानदार रहा उनका टेस्ट करियर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: मुंबई के नंबर-10 और नंबर-11 के बल्लेबाजों ने लगाए शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स रणजी ट्रॉफी
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    बाबर आजम टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े  बाबर आजम
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    रहमानुल्लाह गुरबाज ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: अफगानिस्तान ने जीता मैच, श्रीलंका ने 2-1 से जमाया सीरीज पर कब्जा श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025