NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप: भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं शीर्ष बल्लेबाज 
    अगली खबर
    महिला टी-20 विश्व कप: भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं शीर्ष बल्लेबाज 
    मिताली राज सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    महिला टी-20 विश्व कप: भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं शीर्ष बल्लेबाज 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 27, 2024
    06:38 pm

    क्या है खबर?

    महिला टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। इसकी मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को मिली है।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर को एक बार फिर कप्तानी सौंपी गई है।

    अभी तक भारतीय टीम विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है।

    ऐसे में टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डाल लेते हैं।

    #1

    मिताली राज (726 रन)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2009 के टी-20 विश्व कप में खेला था।

    उन्होंने इस टूर्नामेंट में 24 मुकाबले खेले थे और इसकी 23 पारियों में 40.33 की औसत से 726 रन बनाने में सफल रहीं थी।

    उनकी स्ट्राइक रेट 97.31 की रही थी। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन था।

    #2

    हरमनप्रीत कौर (576 रन) 

    इस विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं।

    उन्होंने टी-20 विश्व कप में पहला मुकाबला साल 2009 में खेला था। वह अब तक 35 मुकाबले खेल चुकी हैं।

    इसकी 29 पारियों में 20.57 की औसत और 107.66 की स्ट्राइक रेट से 576 रन बनाने में सफल रही हैं।

    उनके बल्ले से 2 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन है।

    #3

    स्मृति मंधाना (449 रन) 

    भारतीय टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना टी-20 विश्व कप में भारत के लिए तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।

    वह 21 मैच की 21 पारियों में 22.45 की औसत और 118.46 की स्ट्राइक रेट से 449 रन बनाने में सफल रही हैं।

    उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन रहा है। मंधाना ने अपना पहला टी-20 विश्व कप मुकाबला साल 2014 में खेला था।

    #4

    पूनम राउत (375 रन) 

    भारतीय टीम की बल्लेबाज पूनम राउत इस मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने पहला टी-20 विश्व कप मुकाबला साल 2009 में खेला था।

    आखिरी बार वह 2014 के विश्व कप में खेलती हुईं नजर आईं थी।

    उन्होंने 15 मैच की 15 पारियों में 31.25 की औसत और 90.75 की स्ट्राइक रेट से 375 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन रहा था। वह 3 बार नाबाद भी रहीं थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप
    क्रिकेट समाचार
    हरमनप्रीत कौर

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये हैं सर्वोच्च टीम स्कोर टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: मजबूत स्थिति में भारतीय महिला टीम, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल  दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    स्नेह राणा महिला टेस्ट की पहली पारी में 8 विकेट चटकाने वाली पहली भारतीय बनीं दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: मैरिजान कप्प ने जड़ा पहला टेस्ट अर्धशतक, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप

    टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड से इन बल्लेबाजों ने खेली हैं सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    मिचेल स्टार्क विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े  मिचेल स्टार्क
    टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज के लिए एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर नजर  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: गुलबदीन नईब ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    इंडिया-A ने दलीप ट्रॉफी का खिताब किया अपने नाम, इंडिया-C को 132 रन से हराया दलीप ट्रॉफी
    दलीप ट्रॉफी 2024: साई सुदर्शन ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  दलीप ट्रॉफी
    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र अपने टेस्ट करियर के दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम

    हरमनप्रीत कौर

    डेब्यू वनडे में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय गेंदबाज बनीं अमनजोत कौर, लिए 4 विकेट भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला बनाम बांग्लादेश: हरमनप्रीत कौर ने लगाया वनडे करियर का 18वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश के खिलाफ मैच टाई होने के बाद भड़की कप्तान हरमनप्रीत कौर, अंपायरिंग पर उठाए सवाल भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    हरमनप्रीत को भारी पड़ा अंपायर के फैसले का विरोध, लगा मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025