NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर 
    केन विलियमसन इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 13, 2024
    08:39 am

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 18 सितंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है।

    न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी होंगे और श्रीलंका की कमान धनंजय डी सिल्वा संभालेंगे। हाल ही में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैड क्रिकेट टीम को उनकी सरजमीं पर 10 साल बाद किसी टेस्ट मैच में हराया था।

    ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के किन खिलाड़ियों ने आपसी मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

    #1

    केन विलियमसन (1,329 रन)

    न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 2012 में खेला था। आखिरी बार वह 2023 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।

    उन्होंने 12 टेस्ट की 21 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 1,329 रन बनाए हैं। उनकी औसत 78.17 की रही है। उनके बल्ले से 5 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 242* रन रहा है।

    #2

    स्टीफन फ्लेमिंग (1,166 रन)

    सूची में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान और शानदार बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट 1995 में खेला था।

    आखिरी बार वह इस टीम के खिलाफ साल 2006 में खेलते हुए नजर आए थे।

    उन्होंने 13 मैच की 23 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 1,166 रन बनाए थे। उनकी औसत 58.30 की रही थी और उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक भी जड़े थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 274* रन था।

    #3

    टॉम लैथम (1,039 रन)

    टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक टॉम लैथम का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ खूब चलता है।

    इस खिलाड़ी ने लंका के खिलाफ साल 2014 में पहला मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2023 में खेलते हुए नजर आए थे।

    वह 10 मैच की 17 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 1,039 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 4 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264* रन रहा है।

    #4

    महेला जयवर्धने (1,028 रन) 

    श्रीलंका के पूर्व स्टार बल्लेबाज महेला जयवर्धने दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं।

    उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 1998 में खेला था। आखिरी बार वह 2012 में खेलते हुए नजर आए थे।

    इस खिलाड़ी ने 13 मैचों की 22 पारियों में 48.95 की औसत से 1,028 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 167 रन रहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका के खिलाफ ये भारतीय कप्तान हारे हैं द्विपक्षीय वनडे सीरीज  भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका के इस क्रिकेट खिलाड़ी पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप, ICC ने मांगा जवाब  क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट: एक वनडे सीरीज में स्पिन गेंदबाजों द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट  भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी और आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में पाकिस्तान को हराया, सीरीज में हासिल की बराबरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज: मार्क चैपमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: चौथे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 में पाकिस्तान को हराया, सीरीज में 2-1 से ली बढ़त पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, जोश हल करेंगे डेब्यू  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: तीसरे टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इन गेंदबाजों ने ली है हैट्रिक क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने विक्रम राठौड़ को बनाया बल्लेबाजी सलाहकार, रंगना हेराथ भी टीम से जुड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: केन विलियमसन का एशिया में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए टेस्ट के आंकड़े केन विलियमसन
    इन कप्तानों ने टेस्ट क्रिकेट में झेली है सबसे ज्यादा हार, जानिए कौन है शीर्ष पर  टेस्ट क्रिकेट
    बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की हुई वापसी भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम में चुने गए यश दयाल का कैसा रहा है प्रथम श्रेणी करियर? जानिए आंकड़े यश दयाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025