NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RR के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम पर इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 
    अगली खबर
    RR के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम पर इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 
    अजिंक्य रहाणे इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    RR के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम पर इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 18, 2025
    08:47 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा।

    इस संस्करण दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला RR के घरेलू मैदान सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

    इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक बल्लेबाज ने IPL के इतिहास में 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    ऐसे में आइए यहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    #1

    अजिंक्य रहाणे (1,115 रन) 

    सूची में पहले स्थान पर स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे हैं। उन्होंने जयपुर के इस मैदान पर 37 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 35 पारियों में 38.45 की औसत और 122.39 की स्ट्राइक रेट से 1,115 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से यहां 7 अर्धशतक और 1 शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा है।

    रहाणे IPL में मुंबई इंडियंस (MI), चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), राइजिंग पुणे सुपरजायंट, RR, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेले हैं।

    #2

    शेन वॉटसन (875 रन) 

    इस सूची में दूसरे स्थान पर IPL के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन हैं। उन्होंने इस मैदान पर 30 मुकाबले खेले थे, जिसकी 29 पारियों में 6 बार नाबाद रहते हुए 38.04 की औसत से 875 रन बनाए थे।

    उनकी स्ट्राइक रेट 140 की रही थी। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 98* रन रहा था।

    कुल 145 IPL मुकाबलों में वॉटसन ने 30.99 की औसत से 3,874 रन बनाए थे।

    #3

    संजू सैमसन (804 रन) 

    RR के कप्तान संजू सैमसन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने यहां 28 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 27 पारियों में 38.29 की औसत और 140.07 की स्ट्राइक रेट से 804 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से इस मैदान पर 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन रहा है।

    IPL में सैमसन ने कुल 175 मुकाबले खेले हैं और 30.95 की औसत से 4,643 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    #4

    जोस बटलर (769 रन)

    RR के पूर्व स्टार खिलाड़ी जोस बटलर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। अभी वह गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेले रहे हैं।

    उन्होंने इस मैदान पर 20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 20 पारियों में 45.24 की उम्दा औसत और 139.82 की स्ट्राइक रेट से 769 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से इस मैदान पर 5 अर्धशतक और 1 शतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    राजस्थान रॉयल्स
    अजिंक्य रहाणे
    संजू सैमसन

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सफर, जीत-जज्बा और यादगार प्रदर्शन की कहानी  विराट कोहली
    ड्रोन के झुंड को जवाब देने के लिए स्वदेशी 'भार्गवस्त्र' का सफल परीक्षण, जानिए खासियत ड्रोन
    सरकार ने एक और सेमीकंडक्टर यूनिट को दी अनुमति, उत्तर प्रदेश के जेवर में होगी स्थापना सेमीकंडक्टर
    विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास से जावेद अख्तर निराश, कहा- फिर विचार करें  विराट कोहली

    IPL 2025

    IPL 2025: LSG बनाम CSK मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2025: DC बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025: DC बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025: PBKS ने KKR को हराया, लीग इतिहास के सबसे कम स्कोर का किया बचाव कोलकाता नाइट राइडर्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL इतिहास में पावरप्ले के दौरान सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: कप्तान के तौर पर इस मुकाबले से होगी संजू सैमसन की वापसी  संजू सैमसन
    IPL 2025: PBKS बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025: PBKS और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    अजिंक्य रहाणे

    WTC फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं अजिंक्य रहाणे, जानिए आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    अजिंक्य रहाणे वेस्टइंडीज दौरे के ठीक बाद इंग्लिश काउंटी में खेलेंगे, लीसेस्टरशायर का करेंगे प्रतिनिधित्व काउंटी क्रिकेट
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: चेतेश्वर पुजारा की कमी को पूरा करने का किन खिलाड़ियों में है माद्दा?  चेतेश्वर पुजारा
    अजिंक्य रहाणे ने वेस्टइंडीज में बनाए हैं 102.80 की औसत से टेस्ट रन, जानिए आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    संजू सैमसन

    IPL 2024: संजू सैमसन ने जड़ा 22वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: संजू सैमसन को दोहरा झटका, हार के बाद लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: संजू सैमसन का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025