LOADING...
रोहित शर्मा ने इस साल वनडे में लगाए हैं सर्वाधिक छक्के, जानिए आंकड़े
विश्व कप में 11 छक्के लगा चुके हैं रोहित शर्मा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रोहित शर्मा ने इस साल वनडे में लगाए हैं सर्वाधिक छक्के, जानिए आंकड़े

Oct 15, 2023
03:00 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को हिटमैन अवतार देखने को मिल रहा है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खाता नहीं खेलने वाले रोहित ने अगले 2 मुकाबलों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की है। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 84 गेंदों पर 131 और पाकिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों पर 86 रन बनाए। वह इस साल वनडे में संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

आंकड़े

विश्व कप में रोहित का प्रदर्शन

रोहित ने विश्व कप के 12वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 6 और 9वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 5 छक्के जड़े थे। उन्होंने इस साल 19 वनडे में 47 छक्कों की मदद से 875 रन बनाए हैं। UAE के मुहम्मद वसीम ने 2023 में अब तक 24 वनडे में 47 छक्के लगाए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर आसिफ खान (38), तीसरे पर कुशल मल्ला (31), चौथे पर शुभमन गिल (29) और 5वें पर हेनरिक क्लासेन (28) हैं।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित

रोहित इस साल वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। भारत के लिए एक साल में सर्वाधिक वनडे छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो 2017 में रोहित ने 46 छक्के लगाए थे। इससे पहले 1998 में सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 40 छक्के जड़े थे। साल 2018 और 2019 में रोहित ने 39 और छक्के लगाए थे। भारतीय कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 453 मुकाबलों में 556 छक्के जड़े हैं।