Loading...
वनडे में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज, कोहली-सचिन पहले स्थान पर
विराट कोहली के नाम अनचाहा रिकॉर्ड आया (फाइल तस्वीर)

वनडे में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज, कोहली-सचिन पहले स्थान पर

Nov 13, 2026
12:53 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम 334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। हालांकि, टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। भारत के 2 अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। रोहित पहली ही गेंद पर आउट हुए, जबकि कोहली ने 4 गेंदों का सामना किया। इसके साथ ही कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आइए, इस रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

ज्यादा

वनडे में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज 

वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

वह अब तक 20 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। उनके साथ सचिन तेंदुलकर भी इस सूची में शीर्ष पर हैं।

जवागल श्रीनाथ 19 बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं, रोहित शर्मा, अनिल कुंबले और युवराज सिंह के नाम 18-18 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में कोहली दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस सूची में जहीर खान शीर्ष पर हैं, जो 43 बार बिना खाता खोले आउट हुए। कोहली के नाम 42 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इशांत शर्मा 40 बार, हरभजन सिंह और जसप्रीत बुमराह 37-37 बार, जबकि रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 36 बार शून्य पर पवेलियन लौट चुके हैं।

ADVERTISEMENT