Loading...
वनडे क्रिकेट: न्यूजीलैंड के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली के आंकड़े न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल के हैं (फाइल तस्वीर)

वनडे क्रिकेट: न्यूजीलैंड के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक

Nov 02, 2026
03:28 pm

क्या है खबर?

वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन हमेशा चर्चा में रहा है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने कीवी गेंदबाजों के सामने शानदार बल्लेबाजी करते हुए यादगार शतक लगाए। इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। उन्होंने अपनी पारियों से न सिर्फ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अपनी खास पहचान भी बनाई। ऐसे में आइए इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों पर नजर डालते हैं।

#1

विराट कोहली (7 शतक)

इस सूची में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे खेला था।

अब तक उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 36 मैच खेले हैं। इसकी 36 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 7 शतक लगाने में सफल हुए हैं।

उन्होंने 57.48 की औसत और 96.63 की स्ट्राइक रेट से कुल 1,897 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 154 रन रहा है। वह एक बार शून्य पर आउट हुए हैं।

#2

वीरेंद्र सहवाग (6 शतक)

दूसरे स्थान पर के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। उन्होंने 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था।

सहवाग ने कीवी टीम के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच 2010 में खेला था।

उन्होंने 23 मुकाबलों की 23 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 52.59 की औसत से 1,157 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 130 रन रहा था।

ADVERTISEMENT

#3

सचिन तेंदुलकर (5 शतक)

तीसरे स्थान पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 1990 से 2009 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 वनडे मुकाबले खेले थे।

इस दौरान 41 पारियों में उनके बल्ले से 46.05 की औसत और 95.36 की स्ट्राइक रेट से 1,750 रन निकले थे।

सचिन ने कीवी टीम के खिलाफ 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए थे। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 186 रन रहा था।

वह 4 पारियों में खाता खोले बिना भी आउट हुए थे।

ADVERTISEMENT

#4

सौरव गांगुली (1,079 रन)

चौथे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज सौरव गांगुली हैं।

उन्होंने 1997 में कीवी टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे खेला था। आखिरी बार वह 2005 में इस टीम के खिलाफ खेलते नजर आए थे।

इस खिलाड़ी ने 32 वनडे मुकाबले खेले और इसकी 31 पारियों में 3 शतक लगाने में सफल रहे। उनकी औसत 35.96 की रही थी और उनके बल्ले से 1,079 रन निकले थे।

गांगुली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 153 रन रहा था।

ADVERTISEMENT