NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: द अंडरटेकर के बारे में वो 5 बातें जो आप जरूर जानना चाहेंगे
    अगली खबर
    WWE: द अंडरटेकर के बारे में वो 5 बातें जो आप जरूर जानना चाहेंगे

    WWE: द अंडरटेकर के बारे में वो 5 बातें जो आप जरूर जानना चाहेंगे

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 09, 2018
    11:01 am

    क्या है खबर?

    WWE में बहुत सारे रैसलर आते हैं लेकिन महान कुछ ही बन पाते हैं। अंडरटेकर WWE के महान रैसलर्स में से एक हैं।

    अंडरटेकर ने कंपनी के हर ब्रांड के लिए काम किया है और उन्होंने अपना सबकुछ कंपनी को दिया है।

    हालांकि अंडरटेकर रैसलिंग के अलावा खबरों में नहीं रहते हैं तो उनके बारे में कई सारी बातें लोगों को नहीं पता है।

    आइए आपको अंडरटेकर के बारे में 5 दिलचस्प चीजें बताते हैं।

    रियल स्टेट

    चतुर बिजनेसमैन हैं अंडरटेकर

    अंडरटेकर केवल अपने गुस्से और फाइट के लिए मशहूर हैं लेकिन बेहद कम लोगों को पता होगा कि वो एक चतुर बिजनेसमैन भी हैं।

    अंडरटेकर काफी अमीर हैं और उन्होंने प्यार और सम्मान के साथ-साथ ढेर सारा पैसा भी कमाया है।

    उन्होंने रैसलिंग छोड़ने के बाद भी अपने दिमाग और पैसे का सही इस्तेमाल किया है और फिलहाल उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर रियल स्टेट कंपनी खोली है।

    डेडमैन

    बास्केटबॉलर बना रैसलर

    द डेडमैन के बारे में जो बात सबसे ज्यादा दिलचस्प है उसके बारे में बेहद कम लोगों को पता होगा।

    रैसलिंग जगत में आने से पहले अंडरटेकर बास्केटबॉल खिलाड़ी थे और उन्होंने अपने कॉलेज की टीम के लिए बास्केटबॉल खेला भी था।

    अंडरटेकर ने 1985 में यूनिवर्सिटी जाने के बाद से ही बास्केटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। अच्छा हुआ अंडरटेकर ने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया नहीं तो हमें इतना शानदार रैसलर ना मिल पाता।

    रैसलमेनिया

    2014: पहली बार साल में कोई मैच नहीं जीता

    अंडरटेकर ने WWE में 25 साल से ज्यादा का समय बिताया है और उन्होंने हर साल कम से कम एक जीत तो हासिल की ही है, लेकिन 2014 ने उनके रिकॉर्ड को खराब करने का काम किया।

    डेडमैन जितने बड़े सुपरस्टार हैं उसके पीछे उनकी सालों की मेहनत है क्योंकि रातों-रात कोई स्टार नहीं बन पाता है।

    रैसलमेनिया-30 पर ब्रॉक लैसनर के हाथों आश्चर्यजनक हार झेलने के बाद अंडरटेकर का हर साल जीत हासिल करने का रिकॉर्ड टूट गया था।

    लैसनर बनाम अंडरटेकर

    द बीस्ट से कभी नहीं जीते डेडमैन

    6 फीट 10 इंच लंबे और शानदार बॉडी वाले अंडरटेकर ने लगभग हर विरोधी को धूल चटाई है लेकिन ब्रॉक लैसनर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है।

    2002 और 2003 में नो मर्सी इवेंट में लैसनर ने अंडरटेकर को हराया था और फिर रैसलमेनिया 30 पर उन्होंने जीत हासिल करके अपनी हैट्रिक पूरी कर ली थी।

    अंडरटेकर का WWE इतिहास में किसी एक रैसलर के खिलाफ यह सबसे निराशाजनक रिकॉर्ड है।

    हार्ले-डेविड्सन

    बाइक और बड़े घर के हैं दीवाने

    बेशुमार दौलत और प्यार कमाने वाले अंडरटेकर को बाइक्स बेहद पसंद हैं साथ ही उन्हें बड़े घर भी पसंद आते हैं।

    अंडरटेकर ने अपनी पहली बाइक 1991 में सर्वाइवर सीरीज में हल्क होगन को हराने के बाद खरीदी थी।

    अंडरटेकर को हार्ले-डेविड्सन और वेस्ट कोस्ट चॉपर्स की बाइक सबसे ज्यादा पसंद है।

    अंडरटेकर ने अपने लिए कई विला खरीद रखे हैं जिनके बेडरूम और बेड उनके हिसाब से काफी बड़े-बड़े बनाए गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    कुश्ती
    WWE समरस्लैम

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    WWE

    WWE के इतिहास की 5 बेस्ट महिला रेसलर्स कुश्ती
    जानें WWE सर्वाइवर सीरीज के 5 सबसे शानदार लम्हों के बारे में कुश्ती
    क्या है खली के नाम का अर्थ? जानिये WWE सुपरस्टार्स के नाम के पीछे की कहानी कुश्ती
    WWE ने की सीना के वापसी की घोषणा, जानें सीना के 5 सबसे बेस्ट मैच कुश्ती

    कुश्ती

    WWE: रोमन रेंस की जगह ले सकने वाले 5 सुपरस्टार्स WWE
    WWE: रेसलर्स द्वारा एक-दूसरे के घर में घुसकर मार-पीट करने की कुछ घटनाएं WWE
    जानें उन सुपरस्टार्स के नाम जो जल्द ही WWE को कह सकते हैं अलविदा WWE
    WWE के वो 5 रेसलर जिन्होंने कम उम्र में ही कह दिया था दुनिया को अलविदा WWE

    WWE समरस्लैम

    WWE: 'द रॉक' के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन के पांच बेहतरीन मैच WWE
    WWE: 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना को मिलेगा एक और बड़ा सम्मान WWE
    WWE द्वारा इस्तेमाल किए गए सबसे खराब पब्लिसिटी स्टंट WWE
    जानें WWE के इतिहास में की गई 5 सबसे बड़ी बेइज्जतियों के बारे में WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025