Page Loader
जानिए उस खिलाड़ी के बारे में, जिसने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जड़े 199 शतक 
जैक हॉब्स ने 199 शतक जड़े थे (तस्वीर: एक्स/@ICC)

जानिए उस खिलाड़ी के बारे में, जिसने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जड़े 199 शतक 

Jul 25, 2024
07:27 am

क्या है खबर?

क्रिकेट के खेल में एक मशहूर कहावत है। 'रिकॉर्ड बनते हैं टूटने के लिए' हालांकि, कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स होते हैं जिसे तोड़ना काफी मुश्किल होता है। या दूसरे शब्दों में कहें तो नामुमकिन होता है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है जो आज-तक नहीं टूट पाया, प्रथम श्रेणी में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड। आपको जानकार हैरानी होगी कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने 199 शतक जड़ दिए थे। आइए उनके बारे में जानते हैं।

शतक 

जैक हॉब्स ने जड़े हैं 199 शतक 

सरे क्रिकेट क्लब के लिए काउंटी चैंपियनशिप खेलने वाले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे जैक हॉब्स के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (199) लगाने का रिकॉर्ड है। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड और मिडिलसेक्स के लिए खेले पैट्सी हेंड्रेन हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 170 शतक जड़े थे। तीसरे स्थान पर वैली हैमंड हैं। इंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने ग्लॉसेस्टरशायर काउंटी क्लब के लिए खेलते हुए 167 शतक लगाए थे।

करियर

हॉब्स के प्रथम श्रेणी करियर में जड़े हैं 61,000 से ज्यादा रन 

हॉब्स ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 834 मुकाबले खेले थे। इसकी 1,325 पारियों में 107 बार नाबाद रहते हुए 61,760 रन बनाए थे। उनकी औसत 50.70 की रही थी। उनके बल्ले से 272 अर्धशतक और 199 शतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 316* रन रहा था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 25.03 की औसत से 108 विकेट भी अपने नाम किए थे। उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/56 का रहा था।

इंग्लैंड

इंग्लैंड के लिए कैसा था हॉब्स का प्रदर्शन?

इंग्लैंड के लिए इस खिलाड़ी ने पहला टेस्ट मैच साल 1908 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। आखिरी बार यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही साल 1930 में खेलते हुए नजर आया था। इंग्लैंड के लिए 61 मैच की 102 पारियों में हॉब्स ने 56.94 की औसत से 5,410 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 15 शतक और 28 अर्धशतक निकले थे। वह 7 बार नाबाद भी रहे थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 211 रन था।

सक्रिय

सक्रिय खिलाड़ियों में हॉब्स के आस-पास भी कोई नहीं 

सक्रिय खिलाड़ियों में हॉब्स के आस-पास भी कोई नहीं है। मार्क रामप्रकाश, जिन्होंने साल 2012 में संन्यास ले लिया था, उन्होंने 461 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 114 शतक जड़े थे। इसके अलावा 2009 में संन्यास लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर के नाम 360 मुकाबलों में 86 शतक हैं। रिकी पोटिंग ने 289 मुकाबलों में 82 शतक लगाए थे। शीर्ष खिलाड़ियों में भारतीय क्रिकेट टीम का एक भी बल्लेबाज नहीं है।