Page Loader
जानें, WWE में आ चुकीं टॉप-5 अभिनेत्रियों और मॉडल्स के बारे में

जानें, WWE में आ चुकीं टॉप-5 अभिनेत्रियों और मॉडल्स के बारे में

लेखन Neeraj Pandey
Apr 20, 2019
07:12 am

क्या है खबर?

WWE अपने फैंस को सरप्राइज देने का मौका कभी नहीं छोड़ता है और यही कारण है कि कंपनी में हमेशा कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। अपने बड़े-बड़े शो पर WWE कुछ सेलेब्रिटीज को बुलाती है और अपने फैंस को सरप्राइज देती है। इन सेलेब्रिटीज में टॉप मॉडल्स और अभिनेत्रियां शामिल हैं जो WWE में आकर फैंस को झूमने का मौका देती हैं। जानें, WWE में आ चुकी टॉप-5 सेलेब्रिटीज के बारे में।

किम कार्दशियन

मॉडलिंग जगत की हस्ती ने किया रेसलमेनिय होस्ट

किम कार्दशियन मॉडलिंग जगत का काफी मशहूर नाम हैं और आए दिन वह चर्चा में रहती हैं। भले ही किम रेसलिंग को पसंद करती हैं या नहीं, लेकिन उन्होंने WWE के सबसे बड़े शो रेसलमेनिया को होस्ट किया है। किम ने रेसलमेनिया 24 को होस्ट किया था और यह WWE इतिहास का सबसे अनोखा लम्हा था क्योंकि शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी कि वह किम को WWE के किसी शो को होस्ट करते हुए देखेगा।

रोंडा राउज़ी

UFC चैंपियन की WWE में एंट्री

रोंडा राउज़ी WWE की फुल टाइम परफॉर्मर बन चुकी हैं और वह रॉ विमेंस चैंपियन भी रह चुकी हैं। WWE में फुल टाइम परफॉर्मर के रूप में आने से पहले रेसलमेनिया 31 पर रोंडा ने गेस्ट अपिएरेंस की थी। द रॉक के एक सेगमेंट में रोंडा ने स्टेफनी पर हमला किया था और WWE यूनिवर्स इसे देखकर पागल हो उठा था। तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि रोंडा एक दिन WWE की फुलटाइम परफॉर्मर बनेंगी।

मारिया मेनोनस

पहले विमेंस रॉयल रंबल को खास बनाने वाली महिला

मारिया एक अभिनेत्री, पत्रकार और टीवी प्रजेंटर हैं। उन्हें WWE ने कॉन्ट्रैक्ट ने भी दिया था जिसमें वह कंपनी की एंबस्डेर थीं। पहली बार हुए विमेंस रॉयल रंबल में उन्होंने गेस्ट रिंग अनाउंसर की भूमिका अदा की थी। 2009 में मारिया ने WWE रिंग में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और तब से ही कंपनी के साथ जुड़ी हुई हैं। विमेंस रिवॉल्यूशन में मारिया की काफी अहम भूमिका रही है।

स्नूकी

हालिया इतिहास की सबसे बड़ी टीवी रियलिटी स्टार में से एक

स्नूकी हालिया इतिहास की सबसे बड़ी टीवी रियलिटी स्टार्स में से एक हैं और उन्हें Jersey Shore से ख्याति मिली थी। उन्होंने अपने टैलेंट और ख्याति का उपयोग WWE में करने का निर्णय लिया। उन्होंने रेसलमेनिया 27 पर ट्रिश स्ट्रेटस और जॉन मॉरीशन की टीम में हिस्सा लेते हुए डॉल्फ जिगलर और लेकूल की टीम को हराया था। भले ही उन्होंने कुछ खास नहीं किया, लेकिन कुछ दर्शकों को WWE की तरफ जरूर खींचा था।

पाम एंडरसन

सबसे मशहूर ब्यूटी ऑइकन्स में से एक

पाम एंडरसन सबसे मशहूर ब्यूटी ऑइकन्स में से एक हैं और उन्होंने Baywatch में गजब का काम किया था। जब इस बात की घोषणा की गई थी कि एंडरसन को WWE के सेगमेंट में शामिल किया जा रहा है तो रेसलिंग फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था। एंडरसन को रॉयल रंबल जीतने वाले रेसलर के साथ रेसलमेनिया 11 पर एंट्री लेनी थी, लेकिन उन्होंने इसके उलट WWE चैंपियन के साथ एंट्री ली थी।