Loading...
वनडे विश्व कप के इतिहास में मौजूद संस्करण में लगे सबसे ज्यादा शतक, जानिए विस्तृत आंकड़े 
वनडे विश्व कप में सबसे अधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम दर्ज है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

वनडे विश्व कप के इतिहास में मौजूद संस्करण में लगे सबसे ज्यादा शतक, जानिए विस्तृत आंकड़े 

Nov 17, 2023
04:04 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच रविवार को खेला जाएगा। भारतीय सरजमीं पर आयोजित हो रहा यह मेगा टूर्नामेंट कई मायनों में खास साबित हो रहा है। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक इसी संस्करण में लगे हैं। अब तक टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 39 शतक लग चुके हैं। आइए इस खबर से जुड़े विस्तृत आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

रिपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका ने जमाए सबसे ज्यादा शतक 

विश्व कप 2023 में अब तक 39 शतकों में से सबसे अधिक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (9) ने जमाए हैं।

दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हैं, दोनों टीमों की ओर से अब तक 7-7 शतक लग चुके हैं। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (6) है।

चौथे नंबर पर संयुक्त रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका हैं, दोनों ने ही 3-3 शतक लगाए। इंग्लैंड की ओर से 2 और बांग्लादेश-अफगानिस्तान से 1-1 शतक लगा है।

रिपोर्ट

2015 संस्करण में लगे थे 38 शतक, 1979 में लगे सिर्फ 2 

इस विश्व कप से पूर्व सबसे सबसे अधिक शतक 2015 संस्करण में लगे थे।

तब बल्लेबाजों ने 38 शतक जमाए थे। सबसे कम शतक 1979 में आयोजित हुए दूसरे संस्करण (2) में लगे थे।

सिलसिलेवार तरीके से जाने तो अब तक 13 वनडे विश्व कप संस्करणों में 235 शतक लग चुके हैं।

1975: 6

1979: 2

1983: 8

1987: 11

1992: 8

1996: 16

1999: 11

2003: 21

2007: 20

2011: 24

2015: 38

2019: 31

2023: 39

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट

क्विंटन डिकॉक ने जमाए इस संस्करण में सर्वाधिक शतक 

मौजूदा संस्करण में सबसे ज्यादा शतक दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने जमाए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 4 बार शतकीय पारी खेली।

इस सूची में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से भारत के विराट कोहली और न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र हैं। दोनों ने 3-3 शतक जमाए।

तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, डेरिल मिचेल, श्रेयस अय्यर, रासी वान डेर डुसेन और डेविड वार्नर हैं। इन सभी ने 2-2 शतक जमाए हैं।

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट

रोहित के नाम है विश्व कप में सर्वाधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड 

वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड भारत के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है।

रोहित अब तक 7 शतक जमा चुके हैं। विशेष रूप से उन्होंने 5 शतक तो एक ही संस्करण (2019) में जमाए थे जो एक रिकॉर्ड है।

संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक शतक पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और डेविड वार्नर (6-6) ने जमाए हैं।

तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से कोहली, कुमार संगाकारा और रिकी पोंटिंग (5-5) हैं।

ADVERTISEMENT