Page Loader
CSK बनाम GT: अर्धशतक से चूके डेवोन कॉनवे, फिर भी बना दिया ये रिकॉर्ड
अर्धशतक से चूके डेवोन कॉनवे (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

CSK बनाम GT: अर्धशतक से चूके डेवोन कॉनवे, फिर भी बना दिया ये रिकॉर्ड

May 23, 2023
09:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 34 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए। वह भले ही अर्धशतक से चूक गए पर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बनाया। कॉनवे CSK के लिए एक सीजन में 10 बार 30 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर फाफ डू प्लेसिस हैं।

रिकॉर्ड

कॉनवे ने बनाया यह खास रिकॉर्ड

फाफ ने IPL 2021 में CSK की ओर से 11 बार 30 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। कॉनवे (2023), रुतुराज गायकवाड़ (2023, 2021), माइकल हसी (2013) और मैथ्यू हेडन (2009) ने 10-10 बार यह कारनामा किया है। IPL 2023 की 14 पारियों में कॉनवे ने 625 रन बनाए हैं। वह CSK के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इससे पहले माइकल ने 733, रुतुराज ने 635 और फाफ ने 633 रन बनाए।