मोहम्मद शमी के संन्यास पर मोर्ने मोर्कल का बड़ा बयान, कहा- उन्होंने मेरी बहुत मदद की
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साल 2024 में मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ भारतीय कोचिंग दल का हिस्सा बने मोर्कल भले ही टेस्ट प्रारूप में शमी के साथ ज्यादा काम नहीं कर पाए, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्हें शमी के साथ समय बिताने का मौका मिला था।
बयान
मोर्कल ने क्या दिया बयान?
भारत और न्यूजीलैंड सीरीज में मोर्कल् ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, "मैं वास्तव में भाग्यशाली था कि जब मैंने पहली बार भारतीय टीम के साथ काम करना शुरू किया, तब शमी टीम का हिस्सा थे। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि जब मैं टीम से जुड़ा, तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम में मुझे भारतीय तौर-तरीके समझाने में मदद की। उन्होंने शुरुआती दिनों में मेरी बहुत मदद की थी, इसलिए उन्हें टेस्ट क्रिकेट से जाते हुए देखना एक दुखद दिन है।"
भविष्य
घरेलू क्रिकेट और IPL खेलते रहेंगे शमी
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहरने के बाद भी शमी घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए वनडे और टी-20 क्रिकेट के प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेलेंगे।
मोर्कल ने खुशी जताई कि संन्यास के बाद भी शमी घरेलू स्तर पर पूरे जोश से खेल रहे हैं।
उन्होंने, "मेरा मतलब है कि वे अभी भी घरेलू मैदान पर जाकर काफी ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें इस तरह खेलते हुए देखना बेहद सुखद है।"
करियर
ऐसा रहा शमी का टेस्ट करियर
शमी ने अपना पहला टेस्ट साल 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 64 मुकाबले खेले। इस दौरान 122 पारियों में 27.71 की औसत से 229 विकेट लिए।
उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल और 12 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/56 का रहा।
उन्होंने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा 11 टेस्ट में 48 विकेट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए।