Loading...
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 13 साल का शानदार करियर हुआ समाप्त
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है (फाइल तस्वीर)

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 13 साल का शानदार करियर हुआ समाप्त

Nov 06, 2026
11:31 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके साथ ही उनके 13 साल के करियर का अंत हो गया। शमी वनडे और टी-20 के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में खेला था। इसके बाद से वह टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

करियर

ऐसा रहा शमी का टेस्ट करियर 

शमी ने अपना पहला टेस्ट साल 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 64 मुकाबले खेले। इस दौरान 122 पारियों में 27.71 की औसत से 229 विकेट लिए।

उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल और 12 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/56 का रहा।

उन्होंने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा 11 टेस्ट में 48 विकेट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए।

भारत

भारत के लिए छठे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं शमी 

शमी भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में छठे स्थान पर रहे।

उनसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह (234), जवागल श्रीनाथ (236), जहीर खान (311), इशांत शर्मा (311) और कपिल देव (434) ने लिए हैं।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 103 मैचों की 194 पारियों में 25.84 की औसत से 398 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 21 बार 4 विकेट और 15 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।

ADVERTISEMENT

बयान

शमी ने क्या कहा?

शमी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आज भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं। मैं सफेद जर्सी को अलविदा कह रहा हूं, लेकिन इससे जुड़ी यादों को कभी नहीं।""

शमी ने अपने सभी साथियों, कोच, परिवार के सदस्यों और करोड़ों भारतीय प्रशंसकों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि अच्छे और मुश्किल वक्त में मिले समर्थन और भरोसे के लिए वह सभी के हमेशा आभारी रहेंगे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें शमी का वीडियो 

ADVERTISEMENT