Page Loader
मोहम्मद रिजवान ने बनाया टी-20 विश्व कप इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
मोहम्मद रिजवान ने कनाडा के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

मोहम्मद रिजवान ने बनाया टी-20 विश्व कप इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Jun 11, 2024
11:39 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2024 के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कनाडा क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हरा दिया। यह पाकिस्तान की 3 मैचों में पहली जीत है। मुकाबले में टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 53 रन की पारी खेली। उन्होंने अपना अर्धशतक 52 गेंदों में पूरा किया। यह टी-20 विश्व कप के इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक है। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

अर्धशतक

टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज 

रिजवान ने इसी विश्व कप में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 50 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के डेविड मिलर का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले सबसे धीमा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड डेवोन स्मिथ और डेविड हसी के नाम था। दोनों ने 49-49 गेंदों में टी-20 विश्व कप में अर्धशतक लगाए थे। स्मिथ ने साल 2007 के विश्व कप में और हसी ने 2010 के टी-20 विश्व कप में ये अर्धशतकीय पारी खेली थी।

करियर

कैसा रहा है रिजवान का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

मैच में रिजवान ने 53 गेंद का सामना किया और 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 100 की रही। उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 101 मैच में 49.19 की औसत और 126.57 की स्ट्राइक रेट से 3,296 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 29 अर्धशतक और 1 शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104* रन रहा है।