Page Loader
मोहम्मद रिजवान ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
मोहम्मद रिजवान ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: X/@cricketpakcompk)

मोहम्मद रिजवान ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Aug 26, 2023
07:24 pm

क्या है खबर?

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे आखिरी वनडे में मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 79 गेंदों पर 84.81 की स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। फरीद अहमद ने उन्हें LBW आउट किया। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में रिजवान का यह पहला और एकदिवसीय करियर का 10वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं।

प्रदर्शन

दूसरे वनडे में रिजवान ने बनाए थे 21 रन

17 अप्रैल, 2015 को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ एकदिवसीय डेब्यू करने वाले रिजवान ने अपने करियर में 60 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 55 पारियों में उन्होंने 34.05 की औसत और 87.91 की स्ट्राइक से 1,498 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में उनका सर्वाधिक स्कोर 115 रन है। सीरीज के पहले वनडे में उन्होंने 22 गेंदों पर 95.45 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाए थे। दूसरे मैच में वह 2 के स्कोर पर रन आउट हुए थे।

प्रदर्शन

टेस्ट और टी-20 में रिजवान का प्रदर्शन 

रिजवान ने 25 नवंबर, 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 28 टेस्ट की 44 पारियों में 39.52 की औसत और 51.99 की स्ट्राइक रेट से 1,423 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 115 रन है। 85 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रिजवान ने 49.07 की औसत और 127.30 की स्ट्राइक रेट से 2,797 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 25 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।