Page Loader
मोहम्मद नबी ने लगाया टी-20 करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
मोहम्मद नबी ने लगाया टी-20 करियर का 5वां अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

मोहम्मद नबी ने लगाया टी-20 करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jul 14, 2023
07:56 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले में अफगानी बल्लेबाज मोहम्मद नबी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 40 गेंदों पर 135 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 54 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया। यह टी-20 में उनका 5वां अर्धशतक है। इस प्रारूप उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया है। उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रन है, जो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 12 मार्च, 2017 को बनाया था।

प्रदर्शन

नबी ने टी-20 में लिए हैं 87 विकेट

नबी ने 107 टी-20 की 99 पारियों में 22.34 की औसत और 138.74 की इकॉनमी से 1,787 रन बनाए हैं। इसके अलावा 102 पारियों में उन्होंने 27.80 की औसत और 7.31 की इकॉनमी से 87 विकेट भी चटकाए हैं। उनके अन्य अर्धशतकों की बात करें तो उन्होंने 12 मार्च, 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 52 रन बनाए थे। 24 फरवरी, 2019 को आयरलैंड के खिलाफ 81 रन और 15 सितंबर, 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ 84* रन बनाए थे।