Loading...
मिचेल स्टार्क ने टेस्ट में रचा इतिहास, सर्वाधिक विकेट वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने 
स्टार्क ने रचा इतिहास (तस्वीर: एक्स/@ICC)

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट में रचा इतिहास, सर्वाधिक विकेट वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने 

Aug 13, 2026
01:01 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले डार्विन टेस्ट में अपना पहला विकेट लेते ही इतिहास रच दिया। दरअसल, वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 433 विकेट लिए थे। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

स्टार्क ने हेराथ को पीछे छोड़ा 

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम, स्टार्क के टेस्ट करियर के 434वें विकेट (106 टेस्ट) साबित हुए।

बता दें कि हेराथ ने 93 टेस्ट में 28 की औसत के साथ 433 विकेट लेने अपने करियर का अंत किया था।

इस सूची में अन्य गेंदबाज वसीम अकरम और डेनियल विटोरी हैं।

अकरम ने 104 टेस्ट में 23.62 की औसत से 414 विकेट चटकाए थे।

पूर्व स्पिनर विटोरी ने 113 टेस्ट में 362 विकेट अपने नाम किए थे।

टेस्ट 

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से चौथे सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं स्टार्क

स्टार्क ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2011 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक कुल 106 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 203 पारियों में लगभग 26 की औसत से 430+ विकेट चटकाए हैं।

उन्होंने 18 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/58 का रहा है।

टेस्ट में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ शेन वॉर्न (708), नाथन लियोन (567*) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) ने लिए हैं।

ADVERTISEMENT