Loading...
मिचेल सैंटनर का कोहली-रोहित को लेकर अहम बयान, बोले-अब भी उम्दा खेल रही है ये जोड़ी
वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे कोहली और रोहित (तस्वीर: एक्स/@ICC)

मिचेल सैंटनर का कोहली-रोहित को लेकर अहम बयान, बोले-अब भी उम्दा खेल रही है ये जोड़ी

Nov 03, 2026
02:03 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को 4 नवंबर से वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। 5 मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कोहली और रोहित के बारे में बात की है। उनका मानना है कि 38 साल के कोहली और 39 साल के रोहित अब भी वनडे में कमाल कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ कहा है।

बयान 

अच्छा खेल रहे हैं रोहित और कोहली- सैंटनर

रोहित और कोहली अब केवल वनडे प्रारूप में खेलते हैं। सैंटनर ने भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों की तारीफ की है।

मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैंटनर ने कहा, "इन खिलाड़ियों की उम्र बढ़ रही है, लेकिन ये खिलाड़ी अभी भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में ऐसा देखा था। मैं उन्हें काफी समय से देख रहा हूं। मैंने रोहित को IPL में भी खेलते देखा है।"

बयान 

रोहित और कोहली मैदान पर दर्शकों को खीचेंगे- सैंटनर 

भारतीय टीम जिस भी मैदान पर खेलती है, दर्शक टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंच जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी मैदान दर्शकों से भरा हुआ नजर आया।

अब सैंटनर ने उम्मीद जताई कि रोहित-कोहली की वापसी से वनडे में भी दर्शक आने वाले हैं।

उन्होंने कहा, "टी-20 सीरीज के दौरान हमारे पास काफी अच्छी भीड़ रही थी, और मुझे उम्मीद है कि रोहित और विराट के यहां होने से भी ऐसा ही देखने को मिलेगा।"

ADVERTISEMENT

बयान 

भारतीय बल्लेबाजों की रणनीति को लेकर क्या बोले सैंटनर?

सैंटनर ने खुलासा किया कि उनके गेंदबाजों ने भारत के बल्लेबाजों के लिए अपनी योजना तैयार कर ली है।

उन्होंने कहा, "भारत की रणनीति यह रही है कि शुरुआत में आक्रामक खेलें, बीच के ओवरों में एक अच्छा स्कोर बनाएं और अंत में अपने पावर-हिटर्स का इस्तेमाल करें।"

उन्होंने आगे कहा, "रोहित और कोहली लंबे समय से ऐसा करते आ रहे हैं। पिछले 5 सालों में शुभमन का प्रदर्शन भी शानदार रहा है।"

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

रोहित और कोहली का न्यूजीलैंड में कैसा रहा है प्रदर्शन?

कोहली का न्यूजीलैंड की धरती पर शानदार प्रदर्शन रहा है।

उन्होंने न्यूजीलैंड में 13 वनडे पारियों में 49.66 की औसत और 91.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 596 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।

रोहित ने न्यूजीलैंड में 13 पारियों में 36.41 की औसत और 72.95 की स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 87 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक लगाए हैं।

ADVERTISEMENT