Page Loader
माइकल वॉन ने IPL 2025 को इंग्लैंड में कराने की रखी मांग, जानिए क्या कहा
माइकल वॉन ने इंग्लैंड में IPL कराने की मांग की है

माइकल वॉन ने IPL 2025 को इंग्लैंड में कराने की रखी मांग, जानिए क्या कहा

May 09, 2025
05:57 pm

क्या है खबर?

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला किया है। उसने 7 दिन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को स्थगित कर दिया है। गुरुवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला भी रद्द कर दिया गया था। अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने IPL के बचे हुए मैचों को इंग्लैंड में कराने की बात कही है।

बयान

वॉन ने क्या कहा?

वॉन ने एक्स पर लिखा, "मैं सोच रहा था कि क्या IPL को इंग्लैंड में आयोजित करना संभव है? हमारे पास सभी जरूरी मैदान मौजूद हैं, और फिर भारतीय खिलाड़ी यहीं रहकर टेस्ट सीरीज भी खेल सकते हैं। यह मेरा बस एक विचार है।" IPL 2025 के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ उनके घर में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। 20 जून को सीरीज का आगाज होगा जो 4 अगस्त तक चलेगा।

स्थिति

अब तक क्या है IPL की स्थिति 

IPL 2025 में 58 मुकाबले हुए हैं और 12 मुकाबले शेष हैं। गुजरात टाइटंस (GT) ने 8 मुकाबले जीते हैं और वह 16 अंक के साथ पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 8 जीत के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। PBKS तीसरे और मुंबई इंडियंस (MI) चौथे स्थान पर है। IPL 2025 का फाइनल 25 मई को कोलकाता में होना है। प्लेऑफ (20, 21 और 23 मई) के मुकाबले हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाने हैं।