Page Loader
MI बनाम RCB: रजत पाटीदार ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
रजत पाटीदार ने IPL 2024 में जड़ा पहला अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

MI बनाम RCB: रजत पाटीदार ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Apr 11, 2024
09:05 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 25वें मुकाबले में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (50) जड़ा। यह उनके IPL करियर का तीसरा और इस संस्करण का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 25 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत RCB की टीम शुरुआती झटकों से उबरने में कामयाब रही और बड़े स्कोर की और बढ़ी। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

ऐसी रही पाटीदार की पारी और साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB को 23 रन के स्कोर पर विल जैक्स (8) के रूप में दूसरा झटका लगा था। उसके बाद पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करने का रुख अपनाया और केवल 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ 72 रन की अहम साझेदारी निभाई। वह 26 गेदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है पाटीदार का IPL करियर?

पाटीदार ने साल 2021 में MI के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 18 मैच की 16 पारियों में 33.60 की औसत और 143.18 की स्ट्राइक रेट के साथ 504 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकों के अलावा 1 शतक भी जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन का रहा है। वह इस लीग में 1 बार नाबाद रहे हैं और 36 चौकों के साथ 28 छक्के भी जड़ चुके हैं।