NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किसको मिलेगी मदद? जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट
    अगली खबर
    MI बनाम DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किसको मिलेगी मदद? जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट
    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा IPL 2024 का 20वां मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    MI बनाम DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किसको मिलेगी मदद? जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 06, 2024
    05:44 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होना है।

    यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार (7 अप्रैल) को खेला जाएगा।

    यह MI का घरेलू मैदान है और इस संस्करण में इसे 7 मैचों की मेजबानी मिली है। आज होने वाला मैच यहां इस सीजन का दूसरा ही मुकाबला होगा।

    ऐसे में आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    कैसा रहता है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का बर्ताव?

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के अनुकूल रही है।

    यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जो इसे बल्लेबाजो का स्वर्ग बनाती है। यहां स्पिनरों को विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।

    पिच में घास के न होने से तेज गेंदबाजों को सीमित मात्रा में ही फायदा मिलता है।

    इस स्टेडियम में अब तक टॉस हारने वाली टीमों ने 52 यानी 47.71 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। ऐसे में टॉस की भूमिका अहम रहेगी।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?

    मुंबई में इस समय गर्मी और उमस है। 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोपहर 3 बजे टॉस होना है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी और उमस झेलनी पड़ सकती है।

    आंकड़े

    वानखेड़े स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े

    इस स्टेडियम में अब तक 110 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 50 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 60 मैच जीते हैं।

    इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है।

    यहां सबसे बड़ी पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने की थी।

    प्रदर्शन

    कैसा रहा है वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन?

    MI ने वानखेड़े स्टेडियम में 79 मुकाबले खेले हैं। 48 मैच में टीम को जीत मिली है और 30 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच टाई रहा है।

    इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 223 रन रहा है।

    DC ने यहां 17 मुकाबले खेले हैं। 6 मैच में उसे जीत और 11 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस स्टेडियम में DC का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 213 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    DC बनाम KKR: अंगकृष रघुवंशी ने पहली IPL पारी में ही जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: KKR ने बनाया IPL इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: एनरिक नोर्खिया ने KKR के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: KKR ने DC को 106 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024 में सूर्यकुमार यादव बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024 के शुरुआती चरण और बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे से बाहर हुए दिलशान मदुशंका श्रीलंका क्रिकेट टीम
    WPL 2024: सर्वाधिक रन, विकेट और अन्य प्रमुख आंकड़े WPL 2024
    IPL: मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सर्वाधिक बार रही है नंबर-1, जानिए अन्य के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL: डेविड वार्नर हैं 2 टीमों के खिलाफ 1,000+ रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    डेविड वार्नर IPL के जीते हुए मैचों में सर्वाधिक बार रहे हैं शीर्ष स्कोरर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: विराट कोहली के नाम दर्ज है बल्लेबाजी का खास रिकॉर्ड, DC के खिलाफ किया करनामा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    IPL में GT और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में DC और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: क्विंटन डिकॉक ने PBKS के खिलाफ जड़ा 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में हरभजन सिंह के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर  हरभजन सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025