NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने फ्रांस को 5-1 से हराया, क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
    अगली खबर
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने फ्रांस को 5-1 से हराया, क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
    जर्मनी टीम दो बार हॉकी विश्व कप जीत चुकी है (फोटो: ट्विटर/@FIH_Hockey)

    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने फ्रांस को 5-1 से हराया, क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

    लेखन मनोज शर्मा
    Jan 23, 2023
    08:52 pm

    क्या है खबर?

    ओडिशा में आयोजित हो रहा पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 अपने निर्णायक दौर की ओर बढ़ रहा है।

    सोमवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में जर्मनी ने फ्रांस को 5-1 के बड़े अंतर से हरा दिया।

    इस जीत के साथ ही दो बार की विश्व चैंपियन टीम जर्मनी ने विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

    सोमवार को ही अर्जेंटीना और दक्षिण कोरिया के बीच खेला गया मुकाबला 5-5 से बराबरी पर खत्म हुआ।

    पहला क्वार्टर

    मार्को ने 14वें मिनट में गोल कर खोला टीम का खाता

    मैच के पहले क्वार्टर से ही जर्मनी ने विरोधियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

    जर्मनी को पहले दो मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला, लेकिन वह ज्यादा फायदा नहीं उठा सका।

    14वें मिनट में मार्को मिल्तकाउ ने फ्रांस की रक्षापंक्ति को छकाते हुए शानदार गोल कर जर्मनी को बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर के अंतिम मिनट में फ्रांस के गैसपार्ड जेवियर को ग्रीन कार्ड भी मिला।

    दूसरा क्वार्टर

    जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर में दागे तीन गोल

    दूसरे क्वार्टर में फ्रांस के तैमूर ओरुज को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।

    इसके ठीक बाद निकलेस वेलेन (18वां मिनट) के एक गोल ने जर्मनी की बढ़त को दोगुना कर दिया। वेलेन ने फ्रांसीसी गोलकीपर थिफ्री आर्थर का ध्यान भंग करते हुए शानदार गोल दाग दिया।

    इसके बाद 23वें मिनट में मैट ग्रामबुश के गोल ने जर्मनी की बढ़त को तीन गुना कर दिया। 24वें मिनट में मोरिट्ज ट्रोम्पर्ट्ज ने जर्मनी की बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया।

    तीसरा और चौथा क्वार्टर

    चौथे क्वार्टर में जाकर खुला फ्रांस का खाता

    मैच का तीसरा क्वार्टर दोनों टीमों के पूरा जोर लगाने के बावजूद गोलरहित रहा। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

    फ्रांस के पहले गोल की तलाश मैच के 57वें मिनट में जाकर पूरी हुई। फ्रेंकोइस गोएट ने शानदार गोल कर टीम का खाता खोला।

    इसके दो मिनट बाद ही 59वें मिनट में जर्मनी ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। गोंजालो पिलाट ने गोल कर मैच को 5-1 के स्कोर के साथ समाप्त कर दिया।

    अन्य मुकाबला

    बराबरी पर खत्म हुआ दूसरा हाई स्कोरिंग मुकाबला

    अर्जेंटीना और दक्षिण कोरिया के बीच खेला गया हॉकी का हाई-स्कोरिंग मुकाबला 5-5 से बराबरी पर खत्म हुआ।

    अर्जेंटीना की ओर से कैसेला मैको ने 7वें मिनट में गोल कर खाता खोला, वहीं कीनन निकोलस ने 20वें और 46वें मिनट में गोल किए। डेला टोरे निकोलस ने 23वें और 40वें मिनट में गोल दागा।

    दक्षिण कोरिया के लिए किम सुनघ्युन ने 17वें और जोंग जुनवू ने 19वें मिनट में गोल दागा। जंग जोंगयुन ने दो गोल (40, 49) दागे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी विश्व कप
    हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की फोन पर बातचीत, भारत-पाकिस्तान विवाद पर भी हुई चर्चा डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे इन 12 देशों के यात्री, ट्रंप ने क्यों लगाया प्रतिबंध?  डोनाल्ड ट्रंप
    जीमेल पर कैसे शेड्यूल करें कोई ईमेल? यहां जानिए तरीका जीमेल
    अब टीम्स और ड्राइव से जुड़ सकेगा ChatGPT, सीधे देगा जवाब और फाइलों की जानकारी OpenAI

    हॉकी विश्व कप

    रानी रामपाल ने जीता 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' अवार्ड, जानिए कैसे यहां तक पहुंची हॉकी समाचार
    भारत को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले बलबीर सिंह सीनियर का निधन भारतीय हॉकी टीम
    पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची हॉकी समाचार
    विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल नहीं चुनी गई भारतीय महिला हॉकी टीम

    हॉकी टूर्नामेंट

    मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत, तीन घायल मध्य प्रदेश
    #BirthdaySpecial: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया भारतीय हॉकी टीम
    भारतीय हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, छह हुई संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या भारतीय हॉकी टीम
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी समाचार

    आज ही के दिन आजादी के बाद भारत ने जीता था पहला ओलंपिक गोल्ड भारतीय हॉकी टीम
    कोरोना वायरस के कारण एक ही दिन में हुई भारत के दो हॉकी दिग्गजों की मौत भारतीय हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, आठ खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगी हिस्सा ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगे हिस्सा भारतीय हॉकी टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025