Loading...
मयंक अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 9,000 रन, जानिए उनके आंकड़े
मयंक अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 9,000 रन

मयंक अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 9,000 रन, जानिए उनके आंकड़े

Sep 05, 2026
01:16 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है। इंग्लैंड में डरहम काउंटी क्लब की ओर से खेल रहे मयंक ने नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ जारी काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले के तीसरे दिन अपने 9,000 प्रथम श्रेणी रन पूरे किए। इस मुकाबले से पहले उनके नाम 8,929 रन दर्ज थे और उन्होंने दोनों पारियों में उपयोगी योगदान देकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया।

बल्लेबाजी

मयंक ने नंबर-5 पर खेली उपयोगी पारियां

मयंक को नंबर-5 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने पहली पारी में 36 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। डरहम की पहली पारी 205 रनों पर सिमट गई थी।

नॉर्थम्पटनशायर ने पहली पारी में 263 रन बनाए। मयंक ने दूसरी पारी में महत्वपूर्ण 48 रन बनाए।

इस दौरान 35वां रन बनाते ही उनके 9,000 प्रथम श्रेणी रन पूरे हो गए। डरहम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 246/7 का स्कोर बना लिया।

करियर

कैसा रहा है मयंक का प्रथम श्रेणी करियर?

मयंक का प्रथम श्रेणी करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 125 मैचों की 212वीं पारियों में 43 से अधिक की औसत से 9,013 रन बनाए हैं।

इसमें 21 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 304 रन का रहा है।

मयंक द्वारा बनाए गए इन कुल रनों में से 1,488 रन भारत के लिए खेले गए 21 टेस्ट मैचों में आए हैं, जहां उन्होंने 41.33 की औसत से 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार रहा था मयंक का प्रदर्शन

मयंक ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 मैचों की 16 पारियों में 678 रन बनाए थे, जहां उनकी औसत 42.37 की रही।

इस शानदार सीजन के दौरान उन्होंने कुल छह बार 50+ का स्कोर बनाया, जिसमें 2 शतक शामिल थे।

उन्होंने अपना एक बेहतरीन शतक हुबली में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए बड़े रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में जड़ा था, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

ADVERTISEMENT