Loading...
मैथ्यू हेडन की चेतावनी, भारत दौरे पर सैंडपेपर विवाद के सवालों से नहीं बच पाएंगे कमिंस
मैथ्यू हेडन ने पैट कमिंस को लेकर बड़ा बयान दिया है (फाइल तस्वीर)

मैथ्यू हेडन की चेतावनी, भारत दौरे पर सैंडपेपर विवाद के सवालों से नहीं बच पाएंगे कमिंस

Nov 20, 2026
05:32 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि कप्तान पैट कमिंस के लिए 2018 के सैंडपेपर विवाद से जुड़े सवालों पर विराम लगाना आसान नहीं होगा। उन्होंने संकेत दिया कि यह मामला अगले साल भारत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी कमिंस का पीछा कर सकता है। हेडन के मुताबिक, कमिंस की इस विवाद को पीछे छोड़ने की कोशिश के बावजूद उनसे इस पर सवाल पूछे जाते रहेंगे।

दरार

विरोधी टीमें इस मुद्दे को उठाकर फायदा उठाएगी- हेडन 

हेडन ने इस विवाद को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के भीतर एक बड़ी दरार बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि विरोधी टीमें इस मुद्दे को लगातार उठाकर इसका फायदा उठा सकती हैं।

हाल ही में कमिंस ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस मामले पर अपना पक्ष रखा था।

उन्होंने उस्मान ख्वाजा और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था, जिनमें गेंद से छेड़छाड़ की साजिश की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में होने की बात कही गई थी।

बयान

कमिंस ने उस्मान ख्वाजा

हेडन ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि कमिंस ने सार्वजनिक रूप से ख्वाजा को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि कमिंस ने दोनों के बीच दोस्ती से जुड़े बेहद निजी मुद्दों को सामने रखा है।

हेडन के मुताबिक, कमिंस का मानना है कि ख्वाजा ने उनकी दोस्ती को काफी हल्के में लिया है। इस बयान के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के भीतर दोनों खिलाड़ियों के रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ADVERTISEMENT

दिग्गज

कमिंस को लेकर ये बोले हेडन

हेडन ने कहा कि कमिंस ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह इस मामले पर डेढ़ घंटे तक सवालों के जवाब देंगे, लेकिन इसके बाद कोई और सवाल नहीं लेंगे।

पूर्व दिग्गज के मुताबिक, इसका मतलब है कि कमिंस अगले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत दौरे पर सैंडपेपर विवाद से जुड़े सवालों का जवाब नहीं देना चाहेंगे।

हालांकि, हेडन ने कहा कि कमिंस का ऐसा सोचना महज उनकी ख्वाहिश हो सकती है, हकीकत नहीं।

ADVERTISEMENT

वनडे

हेडन ने मिचेल मार्श के मुश्किलों का भी किया जिक्र 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हेडन ने कार्यवाहक वनडे कप्तान मिचेल मार्श की मुश्किलों का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्श से सैंडपेपर विवाद को लेकर बार-बार सवाल पूछे गए थे।

पूर्व दिग्गज ने आगे कहा कि मार्श को एक ही सवाल का बार-बार जवाब देते हुए सुनना काफी मुश्किल था। इस दौरान मार्श को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था।

विवाद

CA को पूछे जाने चाहिए कुछ सवाल 

हेडन ने आगे कहा कि मार्श बार-बार यही कहते रहे कि उनका ध्यान सिर्फ मौजूदा मैच पर है।

उन्होंने कहा कि इस विवाद से आगे बढ़ने के लिए गंभीर प्रयास किए जाने की जरूरत है, लेकिन उन्हें ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

हेडन ने ये भी कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) या किसी स्वतंत्र जांच प्रक्रिया के जरिए कुछ खास सवाल पूछे जाने चाहिए, ताकि यह तय किया जा सके कि मामले की जांच की जरूरत है या नहीं।

ADVERTISEMENT