NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019 Match 15: चेन्नई का विजयरथ रोकना चाहेगी मुंबई, संभावित टीम और ड्रीम इलेवन
    खेलकूद

    IPL 2019 Match 15: चेन्नई का विजयरथ रोकना चाहेगी मुंबई, संभावित टीम और ड्रीम इलेवन

    IPL 2019 Match 15: चेन्नई का विजयरथ रोकना चाहेगी मुंबई, संभावित टीम और ड्रीम इलेवन
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 02, 2019, 09:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2019 Match 15: चेन्नई का विजयरथ रोकना चाहेगी मुंबई, संभावित टीम और ड्रीम इलेवन

    IPL के 15वें मुकाबले में बुधवार को रात 08:00 बजे मुंबई इंडियंस अपने घर में चेन्नई सुपरकिंग्स की मेजबानी करेंगे। चेन्नई ने जहां अपने तीनों मुकाबले जीते हैं तो वहीं मुंबई को तीन में से केवल एक मुकाबले में ही जीत नसीब हुई है। अपने घरेलू मैदान पर मुंबई हर हाल में चेन्नई के विजयरथ को रोकना चाहेगी और अंक तालिका में छठे नंबर से ऊपर आना चाहेगी। पढ़ें, मैच प्रीव्यू, संभावित इलेवन और ड्रीम इलेवन।

    विजयी लय जारी रखना चाहेगी चेन्नई

    चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन कमाल की शुरुआत की है और फिलहाल वे कोई भी मुकाबला नहीं गंवाने वाली इकलौती टीम हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली आठ रनों की जीत चेन्नई की सबसे करीबी जीत थी और टीम ने दिखाया था कि वे हर हालात से निपटने में सक्षम हैं। मुंबई के खिलाफ भी धोनी की टीम अपने विजयी अभियान को जारी रखने की कोशिश करेगी और मुंबई के लिए उन्हें रोक पाना काफी कठिन होने वाला है।

    काफी उचार-चढ़ाव वाला रहा है मुंबई का प्रदर्शन

    मुंबई के लिए इस सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही थी और सीजन के पहले मैच में ही उनके खिलाफ दिल्ली ने 200 से ज़्यादा का स्कोर बनाया था और उन्हें 37 रनों से हराया था। अपने दूसरे मुकाबले में मुंबई ने RCB को आखिरी ओवर में मात दी थी और लगा था कि टीम लय में आ गई है, लेकिन अगले मुकाबले में उन्हें पंजाब ने आठ विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में मुंबई जीत हासिल करना चाहेगी।

    मुंबई कर सकती है टीम में बदलाव

    मुंबई के लिए सबसे बड़ी समस्या केरान पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन है। पहले मुकाबले में अर्धशतक लगाने के बाद युवराज सिंह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। इस मुकाबले में मुंबई पोलार्ड की जगह बेन कटिंग को और सूर्यकुमार यादव की जगह ईशान किशन को मैदान में उतार सकती है। लसिथ मलिंगा ने भले ही RCB के खिलाफ अंतिम ओवर में मुंबई को मैच जिताया था, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए हैं।

    CSK और MI की संभावित प्लेइंग इलेवन

    CSK: अंबाती रायुडु, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, एस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जड़ेजा, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चहर। MI: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, युवराज सिंह, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, बेन कटिंग, मयंक मार्कन्डेय, मिचेल मैक्लेन्घेन, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह।

    MI बनाम CSK: हमारी बेस्ट Dream XI

    बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), युवराज सिंह, शेन वॉटसन और सुरेश रैना। विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी। आल राउंडर: ड्वेन ब्रावो (उप-कप्तान) और क्रुणाल पंड्या। गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कन्डेय, दीपक चहर और इमरान ताहिर। टीवी पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं हॉटस्टार पर मैच को लाइव स्ट्रीम भी किया जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    अंबाती रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए उनके आंकड़े  अंबाती रायडू
    IPL फाइनल में शेन वॉटसन ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर, देखिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    GT बनाम CSK: शुभमन गिल के लिए खतरा बन सकते हैं दीपक चाहर, जानिए आंकड़े दीपक चाहर
    IPL 2023: फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने की शुभमन गिल की तारीफ, जानिए क्या कहा सचिन तेंदुलकर

    रोहित शर्मा

    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  मुंबई इंडियंस
    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट पर रोहित शर्मा का बयान, कहा- मैं अलग करने की कोशिश कर रहा हूं इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023 फाइनल: दिल कहता CSK जीते और दिमाग में है GT- शेन वॉटसन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: हार्दिक पांड्या ने 2015 से नहीं हारा है कोई भी फाइनल, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम CSK: गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर मैच में अर्धशतक लगाते हैं रुतुराज, देखिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: GT बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL 2023: रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबला खेलेगी CSK, जानिए क्या है उसकी सफलता का राज   चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: GT और MI के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL के फाइनल मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां  चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK के प्रमुख खिलाड़ियों का IPL फाइनल में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023