NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, ऐसा रहा उनका करियर
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, ऐसा रहा उनका करियर
    गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, ऐसा रहा उनका करियर

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 08, 2025
    05:26 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने 2022 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

    वह लगभग डेढ़ दशक तक न्यूजीलैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेले थे। इस बीच उन्होंने बल्लेबाजी के कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

    इस आक्रामक बल्लेबाज ने संन्यास के मौके पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) का आभार व्यक्त किया और अपने प्रशंसकों को भी याद किया।

    बयान

    न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात है- गुप्टिल

    गुप्टिल ने सभी प्रारूप को मिलाकर न्यूजीलैंड के लिए 367 मैच खेले।

    गुप्टिल ने NZC को धन्यवाद देते हुए कहा, "बचपन से ही न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरा सपना था और मैं अपने देश के लिए 367 मैच खेलने पर अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली और गर्व महसूस करता हूं। मैं उन यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा जो मैंने शानदार लोगों के साथ न्यूजीलैंड की जर्सी पहनकर बनाई थीं।"

    आभार 

    अपने परिवार को लेकर क्या बोले गुप्टिल?

    गुप्टिल ने आगे कहा, "मैं अपने सभी साथियों और कोचिंग स्टाफ को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। खासकर मार्क ओडॉनेल को, जिन्होंने अंडर-19 स्तर से ही मुझे कोचिंग दी है। मेरी पत्नी लॉरा और हमारे खूबसूरत बच्चों हार्ले और टेडी को भी धन्यवाद। लॉरा, आपने मेरे और हमारे परिवार के लिए जो त्याग किए हैं, उसके लिए धन्यवाद। आप मेरी सबसे बड़ी समर्थक हो और मैं हमेशा आपका आभारी रहूँगा।"

    आंकड़े

    ऐसा रहा गुप्टिल का अंतरराष्ट्रीय करियर 

    गुप्टिल ने 122 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 31.81 की औसत और 135.70 की स्ट्राइक रेट से 3,531 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 20 अर्धशतक भी अपने नाम किए।

    गुप्टिल ने 198 वनडे मैचों में 41.73 की औसत और 87.29 की स्ट्राइक रेट से 7,346 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 18 शतक और 39 अर्धशतक भी निकले।

    अपने टेस्ट करियर में उन्होंने लगभग 30 की औसत के साथ 2,586 रन (शतक-3, अर्धशतक- 17) बनाए थे।

    विश्व रिकॉर्ड 

    वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते कीवी बल्लेबाज हैं गुप्टिल 

    गुप्टिल ने 2015 के विश्व कप में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में 163 गेंदों में नाबाद 237 रन बनाए थे।

    उन्होंने अपनी पारी में 24 चौके और 11 छक्के लगाए थे। वह 50 ओवर प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के 5वें बल्लेबाज बने थे। वह न्यूजीलैंड की ओर से ये कारनामा करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

    गुप्टिल वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा (264 रन) के बाद दूसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर वाले बल्लेबाज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मार्टिन गुप्टिल
    क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट से संन्यास

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    मार्टिन गुप्टिल

    टी-20 विश्व कप: भारत के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं चोटिल मार्टिन गुप्टिल क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टी-20: भारत ने 5 विकेट से जीता मुकाबला, बने ये रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी-20: भारत को मिला 154 रनों का लक्ष्य, हर्षल की बेहतरीन गेंदबाजी क्रिकेट समाचार
    पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को एक विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: किसी 1 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान: रयान रिकेल्टन ने जड़ा पहला टेस्ट दोहरा शतक लगाया, ये बनाए रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    सिडनी टेस्ट: भारत की दूसरी पारी 157 पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया को मिला 162 रन का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम
    सिडनी टेस्ट: स्कॉट बोलैंड ने मैच में लिए कुल 10 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि  भारतीय क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम टेस्ट में दूसरा सबसे छोटा लक्ष्य हासिल करने में रही असफल भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: ऋषभ पंत छठे स्थान पर पहुंचे, इन खिलाड़ियों को भी हुआ फायदा   भारतीय क्रिकेट टीम
    लॉकी फर्ग्यूसन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 में ली हैट्रिक, न्यूजीलैंड को दिलाई जीत श्रीलंका क्रिकेट टीम
    कुसल मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े कुसल मेंडिस

    क्रिकेट से संन्यास

    दक्षिण अफ्रीका के ड्वेन प्रीटोरियस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 403 विकेट लेने वाले बसंत मोहंती ने लिया संन्यास रणजी ट्रॉफी
    संन्यास के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डैन क्रिस्चियन ने बताया टी-20 क्रिकेट का महत्व टी-20 क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े आरोन फिंच
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025