NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: मार्नस लाबुशेन ने पिंक बॉल टेस्ट में लगाया अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: मार्नस लाबुशेन ने पिंक बॉल टेस्ट में लगाया अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
    पिंक बॉल टेस्ट में लाबुशेन ने लगाया चौथा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: मार्नस लाबुशेन ने पिंक बॉल टेस्ट में लगाया अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 07, 2024
    12:16 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मार्नस लाबुशेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में 64 रन की पारी खेली।

    उनके अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के 180 रन के जवाब में बढ़त हासिल की।

    यह उनके टेस्ट करियर का कुल 21वां अर्धशतक रहा। दिलचस्प रूप से डे-नाइट टेस्ट में यह लाबुशेन का कुल चौथा अर्धशतक रहा।

    आइए उनके पिंक बॉल टेस्ट के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    लाबुशेन ने खेली संघर्षपूर्ण पारी 

    ऑस्ट्रेलिया ने जब 24 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया, तब लाबुशेन क्रीज पर आए।

    उन्होंने जसप्रीत बुमराह समेत भारतीय तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा के बीच धैर्य से बल्लेबाजी की।

    मैच के दूसरे दिन के पहले सत्र के दौरान उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे लाबुशेन 9 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए।

    अपनी इस पारी में उन्होंने हर्षित राणा के एक ओवर में 4 चौके भी लगाए।

    आंकड़े

    पिंक बॉल टेस्ट में लाबुशेन ने लगाया चौथा अर्धशतक

    पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड लाबुशेन के नाम पर ही दर्ज है।

    उन्होंने 9 मैचों की 15 पारियों में लगभग 65 की औसत से 958 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 4 ही अर्धशतक शामिल हैं।

    उनका सर्वोच्च स्कोर दिसंबर 2022 में एडिलेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ 163 रन था।

    पिंक बॉल में उनके बाद दूसरे सर्वाधिक रन स्टीव स्मिथ (762) ने बनाए हैं।

    जानकारी

    ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की बढ़त 

    ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के भोजनकाल तक 191/4 का स्कोर बनाया और फिलहाल 11 रन की बढ़त हासिल की। इस समय क्रीज पर ट्रेविस हेड (53) और मिचेल मार्श (2) बने हुए हैं।

    एडिलेड

    एडिलेड में जोरदार रहा है लाबुशेन का प्रदर्शन 

    एडिलेड के मैदान पर लाबुशेन ने पहला टेस्ट 2019 में खेला था।

    अब तक इस खिलाड़ी ने यहां 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 70.88 की उम्दा औसत के साथ 638 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनके बल्ले से इस मैदान पर 3 शतक निकले हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाया है। लाबुशेन का एडिलेड में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 163 रन का रहा है।

    आंकड़े 

    लाबुशेन के टेस्ट करियर पर एक नजर

    लाबुशेन ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2018 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 52 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 93 पारियों में वह 7 बार नाबाद रहे हैं।

    लाबुशेन ने अपने टेस्ट करियर में 48.63 की शानदार औसत के साथ 4,183 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं।

    उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मार्नस लाबुशेन
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मार्नस लाबुशेन

    स्टीव स्मिथ ने अपने भविष्य पर दिया बड़ा बयान, कहा- पता नहीं कब तक खेलूंगा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    सिडनी टेस्ट: बारिश के कारण तीसरे दिन नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: मार्नस लाबुशेन ने रविचंद्रन अश्विन का सामना करने के लिए बनाया खास प्लान रविचंद्रन अश्विन
    सूर्यकुमार यादव बनाम सरफराज खान: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े? सूर्यकुमार यादव

    टेस्ट क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: जो रूट चौथी टेस्ट पारी में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  जो रूट
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: ब्रायडन कार्स ने पहले टेस्ट में लिए कुल 10 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एडिलेड टेस्ट में स्कॉट बोलैंड को मिल सकता है मौका, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: रोहित शर्मा का पिंक बॉल टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: पिंक बॉल टेस्ट में ट्रेविस हेड का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ट्रेविस हेड
    क्या रोहित शर्मा को एडिलेड टेस्ट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए? जानिए कैसे हैं आंकड़े रोहित शर्मा
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: पिंक बॉल टेस्ट में स्टीव स्मिथ का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    WTC 2023-25: भारतीय क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने के ये हैं सभी समीकरण  भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC 2023-25: ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में हराकर अंक तालिका में फिर शीर्ष पर पहुंचा भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: पर्थ टेस्ट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पर्थ टेस्ट के बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस की ऐसी रही प्रतिक्रिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    ऑस्ट्रेलिया में पिछले 10 लाल गेंद के टेस्ट में भारत को मिली है सिर्फ 1 हार  टेस्ट क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025