NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / LSG बनाम MI: मार्कस स्टोइनिस ने बनाए 89* रन, अपना IPL का सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया 
    LSG बनाम MI: मार्कस स्टोइनिस ने बनाए 89* रन, अपना IPL का सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया 
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    LSG बनाम MI: मार्कस स्टोइनिस ने बनाए 89* रन, अपना IPL का सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 16, 2023
    10:18 pm
    LSG बनाम MI: मार्कस स्टोइनिस ने बनाए 89* रन, अपना IPL का सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया 
    मार्कस स्टोइनिस ने बनाए 89* रन (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मार्कस स्टोइनिस ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ नाबाद 89 रन की पारी खेली है। यह उनके IPL करियर का सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने 47 गेंदों में 4 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 89* की पारी खेली और LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177/3 का स्कोर बनाया। स्टोइनिस की पारी और उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    2/5

    ऐसी रही स्टोइनिस की पारी 

    जब LSG ने 35 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया था, तब स्टोइनिस बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में भी अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 82 रन की उपयोगी साझेदारी की। पारी का 18वां ओवर फेंकने आए क्रिस जॉर्डन के ओवर में स्टोइनिस ने 24 रन बटोरे थे।

    3/5

    इस सीजन में स्टोइनिस ने लगाया अपना तीसरा अर्धशतक 

    IPL 2023 में यह स्टोइनिस के बल्ले से निकलने वाला तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने मौजूदा सीजन में 13 मैचों में 33.45 की औसत और 151.44 की स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाए हैं। इस बीच वह 23 चौके और 26 छक्के लगा चुके हैं। अपने IPL करियर में उन्होंने 80 मैचों में 27.65 की औसत और 140.70 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,438 रन बना लिए हैं। वह 2016 से इस लीग में खेल रहे हैं।

    4/5

    स्टोइनिस ने टी-20 क्रिकेट में अपने 200 छक्के पूरे किए 

    स्टोइनिस ने आज 8 छक्के लगाए। इस बीच उन्होंने अपने टी-20 करियर में 200 छक्के पूरे किए हैं। उनके अब 232 टी-20 मैचों में 206 छक्के लगाए हैं।

    5/5

    LSG ने दिया 178 रन का लक्ष्य 

    इकाना स्टेडियम में खेलते हुए LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। मुश्किल घड़ी में स्टोइनिस और क्रुणाल ने 82 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में MI ने शुरुआती 5 ओवरों के बाद बिना विकेट गंवाए 47 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा (18) और ईशान किशन (27) मोर्चा संभाले हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार
    मार्कस स्टोइनिस
    लखनऊ सुपर जायंट्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: LSG ने MI को दिया 178 रन का लक्ष्य, स्टोइनिस ने खेली शानदार पारी  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: SRH और DC प्लेऑफ से बाहर, जानिए अन्य टीमों का गणित IPL 2023
    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    GT बनाम SRH: मोहम्मद शमी ने लिए 4 विकेट, जानिए आंकड़े  मोहम्मद शमी

    IPL 2023

    क्विंटन डिकॉक के टी-20 क्रिकेट में 9,000 रन पूरे हुए, ऐसे रहे हैं आंकड़े  क्विंटन डिकॉक
    IPL: इस सीजन 20 विकेट लेकर हरभजन सिंह के खास क्लब में शामिल हुए पीयूष चावला मुंबई इंडियंस
    IPL: पिछले सीजन कमेंट्री कर रहे पीयूष चावला बोले- मेरा बेटा मुझे खेलते हुए देखता है मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: LSG के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी लखनऊ सुपर जायंट्स

    क्रिकेट समाचार

    ICC के नए रेवेन्यू मॉडल से BCCI को पहुंचना है बड़ा फायदा, PCB ने जताई नाराजगी  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    आयरलैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, जॉनी बेयरस्टो की हुई वापसी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोटिल जोफ्रा आर्चर एशेज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर
    IPL 2023: शुभमन के लिए शानदार रहा है साल 2023 और नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जानिए आंकड़े IPL 2023

    मार्कस स्टोइनिस

    IPL 2023: LSG ने PBKS को 56 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम LSG: मार्कस स्टोइनिस ने इस सीजन में लगाया दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2023: LSG ने बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, मेयर्स-स्टोइनिस की उम्दा पारी इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम LSG: मार्कस स्टोइनिस ने बनाया IPL करियर का पांचवां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    LSG बनाम MI: सूर्यकुमार यादव के लिए चुनौती होंगे रवि बिश्नोई, जानें क्या कहते हैं आंकड़े सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: LSG-MI के लिए प्लेऑफ में स्थान पक्का करने का मौका, जानें जरुरी आंकड़े IPL 2023
    SRH बनाम LSG: प्रेरक मांकड़ ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023