Page Loader
मनु भाकर नहीं लेंगी शूटिंग विश्व कप के फाइनल में हिस्सा, खुद की पुष्टि
मनु भाकर छोड़ेंगी शूटिंग विश्व कप (तस्वीर: एक्स/@sportwalkmedia)

मनु भाकर नहीं लेंगी शूटिंग विश्व कप के फाइनल में हिस्सा, खुद की पुष्टि

Aug 21, 2024
12:19 pm

क्या है खबर?

पेरिस ओलंपिक 2024 में निशानेबाजी में भारत को 2 पदक दिलाने वाली निशानेबाज मनु भाकर 13-18 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होने वाले इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) विश्व कप के फाइनल में हिस्सा नहीं लेंगी। उन्होंने मंगलवार को वेलाम्मल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद खुद की इस बाद की पुष्टि की है। इससे पहले पिछले सप्ताह उनके कोच जसपाल राणा ने भी उनके इसमें हिस्सा न लेने की बात कही थी।

बयान

मनु ने क्या दिया बयान?

TOI के अनुसार, मनु ने कहा, "मैं ब्रेक लूंगी क्योंकि बिना ब्रेक के साढ़े आठ साल हो गए हैं। अब मैंने अपने कंधे को थोड़ा आराम देने का फैसला किया है। मैं तीन महीने का ब्रेक लूंगी, उसके बाद मैं फिर से अभ्यास शुरू करूंगी। मैं 4 या 5 महीने बाद प्रतिस्पर्धा शुरू करूंगी।" उन्होंने कहा, "देश में लगातार प्रयास और बेहतर संसाधनों के संयोजन से आने वाले वर्षों में देश को खेलों में और अधिक सफलता मिल सकती है।"

पदक

मनु ने इन स्पर्धाओं में जीते हैं पदक 

मनु ने पेरिस ओलंपिक में भारत के पदकों का खाता खोला था। उन्होंने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके साथ ही वह निशानेबाजी में पदक हासिल करने वाली भारत की पहली महीला निशानेबाज बनी थी। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ इसी स्पर्धा के मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक पर निशाना लगाया था। वह आजाद भारत में एक ओलंपिक में 2 पद हासिल करने वाली भी पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं।