मनु भाकर ने सूर्यकुमार यादव से सीखी क्रिकेट की तकनीक, खुद फोटो साझा कर खुलासा किया
क्या है खबर?
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर इन दिनों नए-नए खेलों की बारीकियां सीख रही हैं।
हाल ही में उन्होंने घुड़सवारी, भरतनाट्यम और स्केटिंग सीखने की इच्छा जताई थी। अब वह क्रिकेट भी सीख रही हैं।
हाल ही में उन्होंने भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव से मुलाकात कर क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी है।
तस्वीर
मनु ने सूर्यकुमार के साथ साझा की तस्वीर
पेरिस से लौटने के बाद मनु ब्रेक पर हैं और इस समय का भरपूर उपयोग कर रही हैं। उन्होंने भारत की टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार से मुलाकात की और इसकी एक तस्वीर एक्स पर भी साझा की है।
इस फोटो के साथ मनु ने लिखा, 'भारत के मिस्टर 360 डिग्री से मिलकर नए खेल की तकनीक सीखीं।'
इस फोटो में सूर्यकुमार अपने हाथों से बंदूक का पोज बनाए हुए हैं तो वहीं मनु बैट पकड़ने का पोज दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें मनु की पोस्ट
Learning techniques of a new sport with the Mr. 360 of India! @surya_14kumar 💪 pic.twitter.com/nWVrwxWYqy
— Manu Bhaker🇮🇳 (@realmanubhaker) August 25, 2024
पदक
मनु ने इन स्पर्धाओं में जीते हैं पदक
मनु ने पेरिस ओलंपिक में भारत के पदकों का खाता खोला था। उन्होंने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
इसके साथ ही वह निशानेबाजी में पदक हासिल करने वाली भारत की पहली महीला निशानेबाज बनी थीं।
इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ इसी स्पर्धा के मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक पर निशाना लगाया था।
वह आजाद भारत में एक ओलंपिक में 2 पद हासिल करने वाली भी पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं।