Page Loader
IPL: महेंद्र सिंह धोनी हैं पहले सीजन से एक टीम की कमान संभालने वाले एकमात्र कप्तान
IPL 2023 में चेन्नई ने जीता था खिताब (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: महेंद्र सिंह धोनी हैं पहले सीजन से एक टीम की कमान संभालने वाले एकमात्र कप्तान

Nov 26, 2023
06:01 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले आज (26 नवंबर) सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, अंबाती रायडू, सिसांडा मगाला, काइल जैमीसन, भगत वर्मा, सुभ्रांशु सेनापति और आकाश सिंह शामिल हैं। अगले सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी ही CSK की कमान संभालने नजर आएंगे। CSK ने पिछले 16 सीजन से अपना कप्तान नहीं बदला है।

प्रदर्शन

IPL 2022 में जडेजा को सौंपी थी कप्तानी

IPL 2022 की शुरुआत में CSK ने रविंद्र जडेजा को फ्रेंचाइजी की कमान सौंपी थी। उन्होंने शुरुआती 8 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली थी। इनमें से CSK ने सिर्फ 2 ही मुकाबले जीते थे। इसके बाद फिर से धोनी को CSK का कप्तान बना दिया गया था। वह पहले सीजन से लगाातर एक फ्रेंचाइजी की कमान संभालने वाले इकलौते कप्तान हैं। IPL 2016 और 2017 में CSK को बैन कर दिया गया था।

प्रदर्शन

लीग में CSK का प्रदर्शन

CSK लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है। धोनी की कप्तानी वाली टीम ने अब तक 5 IPL खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) जीते हैं। मुंबई इंडियंस (MI) भी रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार विजेता (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) बनी हैं। इसके अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स (2012, 2014) ने 2 और राजस्थान रॉयल्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2009), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और गुजरात टाइटंस (2022) ने 1-1 बार खिताब जीता है।