Page Loader
IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की तैयारी, टेनिस खेलते नजर आए
महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की तैयारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की तैयारी, टेनिस खेलते नजर आए

Nov 28, 2023
04:51 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीग की शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह या फिर अप्रैल की शुरुआत में हो सकती है। इससे पहले रविवार को सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज किए खिलाड़ियों की सूची जारी की। अब 19 दिसंबर को दुबई में नीलामी। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने IPL की तैयारी शुरू कर दी है।

वर्कआउट

धोनी ने किया वर्कआउट

42 साल के धोनी की मंगलवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। इनमें वह जिम में वर्कआउट करते और टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी IPL के एक मात्र कप्तान हैं जो पहले सीजन से एक ही फ्रेंचाइजी की कमान संभाल रहे हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 5 बार IPL का खिताब जीत है। CSK (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) लीग में संयुक्त रूप से सर्वाधिक खिताब जीतने वाली टीम है।

प्रदर्शन

IPL में धोनी का प्रदर्शन

IPL में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 250 मैच की 217 पारियों में 39.09 की औसत और 135.96 की स्ट्राइक रेट से 5,082 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है। इसके अलावा उन्होंने 142 कैच और 42 स्टंपिंग भी की हैं। वह लीग में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। धोनी ने IPL में 349 चौके और 239 छक्के जड़े हैं।

ट्विटर पोस्ट

टेनिस खेलते नजर आए धोनी