NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम CSK: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK से पूरे किए अपने 5,000 रन, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    MI बनाम CSK: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK से पूरे किए अपने 5,000 रन, जानिए आंकड़े
    महेंद्र सिंह धोनी ने CSK से पूरे किए अपने 5,000 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    MI बनाम CSK: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK से पूरे किए अपने 5,000 रन, जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 14, 2024
    09:20 pm

    क्या है खबर?

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अहम उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने CSK की ओर से टी-20 क्रिकेट में अपने 5,000 रन पूरे किए हैं।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में ये आंकड़ा पार किया।

    वह इस फ्रेंचाइजी की ओर से 5,000 रन पूरे (चैंपियंस लीग टी-20 सहित) करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    धोनी ने लगाए लगातार 3 छक्के 

    CSK की पारी के आखिरी ओवर के दौरान बल्लेबाजी के लिए धोनी ने अपनी शुरुआती 3 गेंदों पर छक्के लगाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

    उन्होंने 4 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए। CSK ने MI के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के बाद 206/4 का स्कोर बनाया।

    CSK से शिवम दुबे (66*) और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (69) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

    MI से हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए।

    आंकड़े

    रैना के बाद 5,000 रन बनाने वाले CSK के दूसरे बल्लेबाज बने धोनी 

    धोनी अब सुरेश रैना के बाद CSK की ओर से 5,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

    बता दें कि रैना ने इस फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेले हैं, जिसमें 33.10 की औसत और 138.91 की स्ट्राइक रेट से 5,529 रन बनाए हैं।

    इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी CSK की ओर से 3,000 रन भी पूरे नहीं कर सके हैं। फाफ डु प्लेसिस ने CSK की ओर से 2,932 रन बनाए हुए हैं।

    CSK

    CSK के लिए 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने धोनी

    धोनी ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2008 में CSK से ही की थी। वह इस जर्सी में 250 मैच (चैंपियंस लीग टी-20 सहित) खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    उन्होंने अब तक लगभग 39 की औसत के साथ 5,000 से अधिक रन बना चुके हैं।

    इस टीम के लिए वह 84* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 23 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    वह 2 सीजन को छोड़कर (2016 और 2017) सभी सीजन में CSK से खेले हैं।

    खिताब 

    धोनी की कप्तानी में 5 खिताब जीत चुकी है CSK 

    CSK लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 IPL खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) दिलाए हैं।

    MI भी रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार विजेता (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) बनी हैं। ऐसे में खिताब के लिहाज से रोहित और धोनी संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं।

    इनके बाद गौतम गंभीर के नेतृत्व में KKR की टीम 2 बार विजेता बनी है।

    IPL करियर

    बेमिसाल रहा है धोनी का IPL करियर 

    धोनी ने अपने IPL करियर में अब तक 256 मैचों में लगभग 39 की औसत के साथ 5,141 रन बनाए हैं।

    वह फिलहाल लीग में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    धोनी ने बतौर कप्तान IPL में 39.82 की औसत और 137.46 की स्ट्राइक रेट से 4,660 रन अपने नाम किए। वह भारत की इस प्रतिष्ठित लीग में कप्तान के रूप में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित शर्मा के बतौर कप्तान वनडे में 2,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    भारत ने साल 2013 से नहीं जीता कोई ICC टूर्नामेंट, अब तक 9 बार गंवाई ट्रॉफी वनडे विश्व कप 2023
    सूर्यकुमार यादव बने भारतीय टी-20 टीम की कमान संभालने वाले 13वें कप्तान, जानिए सभी का प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट
    ईशान किशन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने ईशान किशन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर यशस्वी जायसवाल
    IPL 2024: शिखर धवन का RR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े शिखर धवन
    IPL 2024: जोस बटलर का PBKS के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े जोस बटलर
    IPL में PBKS और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024

    IPL 2024

    IPL 2024: मार्कस स्टोइनिस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस 150 टी-20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी, जानिए उसके आंकड़े और रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: LSG ने लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात टाइटंस को पहली बार दी मात इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम GT: यश ठाकुर ने IPL में पहली बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स लखनऊ सुपर जायंट्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: SRH ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को 2 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    गौतम गंभीर के नाम दर्ज हैं IPL के ये बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए  गौतम गंभीर
    IPL में सौरव गांगुली के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर सौरव गांगुली
    IPL 2024: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025