NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
    CSK के लिए 5,000 रन बनाने के करीब हैं महेंद्र सिंह धोनी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 15, 2024
    03:51 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत 22 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबले से हो जाएगी।

    आगामी सीजन में गत विजेता CSK अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने नेतृत्व और आक्रामक बल्लेबाजी से मैच में अंतर पैदा करना चाहेंगे।

    धोनी आगामी सीजन में कुछ रिकॉर्ड्स बना सकते हैं, उन पर एक नजर डालते हैं।

    CSK

    CSK के लिए 5,000 रन वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज

    धोनी ने CSK के लिए 244 मैचों में 38.72 की औसत और 137.8 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,957 रन बनाए हैं। इसमें चैंपियंस लीग के 449 रन भी शामिल हैं।

    इस बीच उन्होंने 84* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 23 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    ऐसे में धोनी CSK के लिए 5,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। बता दें कि सुरेश रैना ने CSK के लिए सर्वाधिक 5,529 रन (चैंपियंस लीग सहित) बनाए हैं।

    IPL 

    350 चौके और 250 छक्के पूरे करने के करीब हैं धोनी  

    धोनी ने अपने IPL करियर में अब तक 250 मैचों में 38.79 की औसत और 135.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,082 रन बनाए हैं।

    वह फिलहाल लीग में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 349 चौके और 239 छक्के लगाए हैं।

    वह लीग में अपने 350 चौके और 250 छक्के पूरे करने के करीब हैं।

    बता दें कि अब तक सिर्फ क्रिस गेल, रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स ने 250 से अधिक छक्के लगाए हुए हैं।

    खिताब 

    अपना छठा खिताब जीतना चाहेंगे रोहित 

    CSK लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 IPL खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) दिलाए हैं।

    मुंबई इंडियंस (MI) भी रोहित की कप्तानी में 5 बार विजेता (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) बनी हैं।

    ऐसे में धोनी अगर आगामी सीजन में भी खिताब जीतने में सफल होते हैं, तो इस मामले में रोहित को पीछे छोड़ देंगे।

    जानकारी

    टी-20 क्रिकेट में 7,500 रन 

    धोनी ने अपने टी-20 करियर में 377 मैच खेले हैं, जिसमें 37.86 की औसत और 134.49 की स्ट्राइक रेट से 7,271 रन बनाए हैं। वह टी-20 क्रिकेट में अपने 7,500 रन भी पूरे कर सकते हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    IPL में सर्वाधिक जीत वाले कप्तान हैं धोनी 

    धोनी ने साल 2008 में पहली बार कप्तानी की थी। उन्होंने 226 मैच कप्तान के तौर पर खेले हैं। उनकी टीम को 133 मैच में जीत मिली है और 91 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 2 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला है। उनका जीत प्रतिशत 58.84 का रहा है।

    धोनी IPL इतिहास में सर्वाधिक जीत वाले कप्तान हैं। दूसरे स्थान पर रोहित हैं, जिन्होंने 158 मैच में कप्तानी की है और 87 मैच जीते हैं।

    पोल

    क्या IPL 2024 का खिताब जीत पाएगी CSK की टीम?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    महेंद्र सिंह धोनी

    रणवीर सिंह ने की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात, साझा की खूबसूरत तस्वीरें  रणवीर सिंह
    वनडे विश्व कप फाइनल में खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023 में विराट कोहली हैं सबसे अनुभवी खिलाड़ी, जानिए अन्य संस्करण का हाल वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2019: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के बाद रोए थे धोनी, बांगर का खुलासा वनडे विश्व कप 2023

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के इतिहास के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर राजस्थान रॉयल्स
    दिनेश कार्तिक IPL 2024 के बाद ले सकते हैं लीग से संन्यास- रिपोर्ट दिनेश कार्तिक
    IPL: महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है यह बड़ा रिकॉर्ड, 27 बार कर चुके ऐसा महेंद्र सिंह धोनी

    IPL 2024

    IPL 2024 नीलामी: लॉकी फर्ग्यूसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: मुजीब उर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 की नीलामी में RCB ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए पूरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    कुमार कुशाग्र में सौरव गांगुली को दिखी धोनी की झलक, कर दिया था खरीदने का वादा दिल्ली कैपिटल्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024 में शुभमन गिल बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स शुभमन गिल
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: एलेक्स केरी अपने दूसरे टेस्ट शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े  एलेक्स केरी
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: बेन सियर्स ने डेब्यू टेस्ट में चटकाए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद ऐसी है अंक तालिका  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025