Loading...
लाइका कोवई किंग्स ने जीता तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 का खिताब, फाइनल में नेल्लई को हराया 
लाइका कोवई किंग्स ने जीता खिताब (तस्वीर: ट्विटर/@TNPremierLeague)

लाइका कोवई किंग्स ने जीता तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 का खिताब, फाइनल में नेल्लई को हराया 

Jul 12, 2023
11:52 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2023 का खिताब लाइका कोवई किंग्स ने जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में कोवई किंग्स ने नेल्लई रॉयल किंग्स को 104 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। तिरुनेलवेली में खेले गए फाइनल मुकाबले में जीत के लिए मिले 206 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल किंग्स की टीम महज 101 रन पर ही सिमट गई। आइए मैच पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

फाइनल में कोवई किंग्स ने दर्ज की जोरदार जीत 

फाइनल मुकाबले में कोवई किंग्स ने 31 रन तक अपने 2 विकेट खो दिए। खराब शुरुआत के बाद सुरेश कुमार (57), यू मुकिलेश (51*) और अतीक उर रहमान (50) ने अर्धशतक लगाए और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल किंग्स ने 57 रन तक 4 विकेट खो दिए।

इसके बाद भी उनके विकेटों के गिरने का क्रम जारी रहा और पूरी टीम 15 ओवर में सिमट गई।

कोवई 

कोवई किंग्स से लगे 3 अर्धशतक 

पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज सुरेश ने 33 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए।

नबंर 4 पर बल्लेबाजी के लिए आए मुकिलेश ने 40 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया।

मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए आए अतीक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और 21 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

ADVERTISEMENT

गेंदबाजी 

झटवेध सुब्रमण्यन और शाहरुख खान ने की कमाल की गेंदबाजी 

लाइका कोवई किंग्स की ओर से झटवेध सुब्रमण्यन और कप्तान शाहरुख खान ने कमाल की गेंदबाजी की और विपक्षी टीम को सस्ते में समेट दिया।

लेग ब्रेक गेंदबाज सुब्रमण्यन ने अपने 4 ओवर में 21 रन देते हुए 4 सफलताएं हासिल की।

ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करने वाले शाहरुख ने अपने 4 ओवर में 16 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

सुब्रमण्यन को फाइनल मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

अजितेश ने बनाए सर्वाधिक रन, शाहरुख ने झटके सर्वाधिक विकेट 

TNPL के इस सीजन में अजितेश गुरुस्वामी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 10 पारियों में 64.17 की औसत के साथ 385 रन बनाए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।

साई सुदर्शन ने महज 6 पारियों में 371 रन बनाए।

शाहरुख ने 9 मैचों में 10.59 की औसत से 17 विकेट लिए। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

गुरजापनीत सिंह और सुबोथ भाटी ने 15-15 विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENT