NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / LSG बनाम PBKS: शिखर धवन ने लगाया अपने IPL करियर का 51वां अर्धशतक, बनाया ये रिकॉर्ड
    अगली खबर
    LSG बनाम PBKS: शिखर धवन ने लगाया अपने IPL करियर का 51वां अर्धशतक, बनाया ये रिकॉर्ड
    शिखर धवन ने खेली 70 रन की पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    LSG बनाम PBKS: शिखर धवन ने लगाया अपने IPL करियर का 51वां अर्धशतक, बनाया ये रिकॉर्ड

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 30, 2024
    11:38 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 11वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 70 रन की पारी खेली। यह उनके IPL करियर का 51वां अर्धशतक रहा।

    उनकी बेहतरीन पारी के बावजूद PBKS को इस मैच में 21 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

    यह मौजूदा सीजन में PBKS की लगातार दूसरी हार है।

    आइए धवन की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही धवन की पारी 

    धवन ने PBKS की पारी के तीसरा ओवर करने आए मणिमारन सिद्धार्थ की जमकर पिटाई की। उस ओवर में PBKS के कप्तान ने 2 चौके और एक छक्का लगाया।

    पॉवरप्ले ओवर्स का भरपूर फायदा उठाने वाले धवन ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े।

    वह 50 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

    छक्के

    धवन ने IPL में पूरे किए अपने 150 छक्के 

    धवन ने अपनी इस पारी में पहला छक्का लगाते ही लीग में अपने 150 छक्के पूरे किए। वह IPL इतिहास में 150 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले 17वें बल्लेबाज बने।

    उनके अब 152 छक्के हो गए हैं। उन्होंने IPL में छक्कों के मामले में युवराज सिंह (149) और जोस बटलर (149) को पीछे छोड़ा है।

    वह IPL में 766 चौके लगा चुके हैं, जो लीग में किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक हैं।

    करियर

    शानदार रहा है धवन का IPL करियर 

    धवन ने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 220 मैच की 219 पारियों में 35.54 की औसत और 127.28 की स्ट्राइक रेट से 6,754 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन का रहा है।

    वह इस लीग में फिलहाल विराट कोहली (7,444) के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    जानकारी

    धवन ने LSG के खिलाफ लगाया अपना पहला अर्धशतक 

    धवन ने पहली बार LSG के विरुद्ध कोई अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध अब तक 3 पारियों में 25.33 की औसत और 113.43 की स्ट्राइक रेट से कुल 76 रन अपने नाम किए हैं।

    लेखा-जोखा

    इस तरह से LSG ने दर्ज की जीत 

    LSG ने पहले खेलते हुए 45 रन देते हुए 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद क्विंटन डिकॉक (54) ने अर्धशतक लगाया। उनके अलावा निकोलस पूरन (42) और क्रुणाल पांड्या (43*) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को 199/8 के स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में PBKS को धवन (70) और जॉनी बेयरस्टो (42) ने शतकीय साझेदारी करते हुए जोरदार शुरुआत दिलाई। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा।

    LSG से मयंक यादव ने 3 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिखर धवन
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    शिखर धवन

    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  IPL 2023
    SRH बनाम PBKS: धवन IPL में 99 पर नाबाद रहने वाले चौथे बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2023: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: RR बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: RCB बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े टी-20 क्रिकेट
    IPL: RCB की ओर से बनाए गए ये रिकॉर्ड्स टूटना है लगभग नामुमकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: विराट कोहली का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024

    IPL 2024: KKR ने रोमांचक मुकाबले में SRH को 4 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम LSG: संजू सैमसन ने खेली नाबाद 82 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स संजू सैमसन
    IPL 2024: केएल राहुल ने RR के खिलाफ जड़ा छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कर्रन का इस सीजन कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  सैम कर्रन
    पंजाब किंग्स के बल्लेबाज हरप्रीत भाटिया की हुई कीहोल स्पाइन सर्जरी, जानिए उनका प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    एशियाई खेलों के लिए घोषित भारतीय टीम में PBKS के सर्वाधिक खिलाड़ी, जानिए अन्य की स्थिति भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025