NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए
    अगली खबर
    IPL में LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए
    MI इस सीजन कुछ खास नहीं कर पा रही है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL में LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 29, 2024
    04:06 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से 30 अप्रैल (मंगलवार) को होगा।

    हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में MI ने 9 मुकाबले खेले हैं। उन्हें 3 मैच में जीत और 6 मुकाबलों में हार मिली है।

    LSG ने भी 9 मैच खेले हैं। उन्हें 5 मैचों में जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है।

    इस बीच दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    हेड टू हेड

    MI के खिलाफ LSG का पलड़ा रहा है भारी 

    LSG और MI के बीच 4 मुकाबले खेले गए हैं। MI को सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है। 3 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    IPL 2023 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे। 1 मैच LSG ने अपने नाम किया था और 1 मुकाबले में MI को जीत मिली थी।

    IPL 2022 में 2 मुकाबले LSG और MI के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों मैच LSG ने जीते थे।

    प्रदर्शन 

    LSG के इन बल्लेबाजों ने किया है कमाल 

    LSG के कप्तान केएल राहुल ने MI के खिलाफ 16 मुकाबले खेले हैं। इसकी 16 पारियों में उन्होंने 86.70 की औसत और 135.89 की स्ट्राइक रेट से 867 रन बनाए हैं।

    उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। मार्कस स्टोइनिस ने इस टीम के खिलाफ 14 मैच में 150.60 की स्ट्राइक रेट से 250 रन बनाए हैं।

    LSG के अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा ने MI के खिलाफ 22 मैच में 25 विकेट लिए हैं।

    कमाल

    MI के इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार 

    ईशान किशन ने LSG के खिलाफ 4 मुकाबले खेले हैं और 95 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88 रन रहा है।

    रोहित शर्मा ने इस टीम के खिलाफ 4 मैच में 93 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 4 मैच में 84 रन निकले हैं।

    MI के आकाश मधवाल ने LSG के खिलाफ 2 मैच में 5 विकेट झटके हैं। उन्हें छोड़कर सक्रिय गेंदबाजों में और किसी ने कुछ खास नहीं किया है।

    स्टेडियम

    इकाना स्टेडियम में 2 बार हुई है दोनों टीमों की टक्कर 

    इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं। इन दोनों मैच को LSG ने अपने नाम किया है। पहला मैच IPL 2022 में खेला गया था। इस मुकाबले को LSG ने 36 रन से जीता था।

    IPL 2023 में इस मैदान पर खेले गए मुकाबले को LSG ने 5 रन से अपने नाम किया था।

    ऐसे में MI पहली बार LSG को इकाना स्टेडियम में हराना चाहेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    मुंबई इंडियंस
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    IPL 2024

    KKR बनाम PBKS: जॉनी बेयरस्टो ने IPL करियर का दूसरा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े  जॉनी बेयरस्टो
    IPL 2024: PBKS ने हासिल किया टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य, KKR को दी शिकस्त  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस

    मुंबई इंडियंस

    IPL इतिहास में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं जसप्रीत बुमराह पर हावी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम CSK: रुतुराज गायकवाड़ सबसे तेज 2,000 IPL रन पूरे करने वाले भारतीय बने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: शिवम दुबे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: क्विंटन डिकॉक का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ऋषभ पंत का LSG के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    डेविड वार्नर का IPL में रवि बिश्नोई के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: चौथे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    DC बनाम GT: ऋषभ पंत ने खेली 88 रन की ताबड़तोड़ पारी, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC ने GT को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025