LOADING...
टी-20 विश्व कप में अर्धशतक लगाने वाले नामीबिया के तीसरे बल्लेबाज बने लौरेन स्टीनकैंप
लौरेन स्टीनकैंप ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@AlmostTopper)

टी-20 विश्व कप में अर्धशतक लगाने वाले नामीबिया के तीसरे बल्लेबाज बने लौरेन स्टीनकैंप

Feb 15, 2026
06:22 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 26वें मैच में नामीबिया क्रिकेट टीम के लौरेन स्टीनकैंप ने USA क्रिकेट टीम के खिलाफ अर्धशतकीय पारी (58) खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक साबित हुआ। 28 वर्षीय इस बल्लेबाज का यह टी-20 विश्व कप में पहला ही अर्धशतक है। उनकी पारी के बावजूद नामीबिया की टीम को मैच में शिकस्त मिली। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही लौरेन स्टीनकैंप की पारी 

स्टीनकैंप ने पारी का 5वां ओवर करने आए अली खान की जमकर खबर ली। उन्होंने उस ओवर में 2 चौके और एक छक्का लगाते हुए अच्छी फॉर्म के संकेत दिए। एमए चिदंबरम स्टेडियम में नामीबिया के इस सलामी बल्लेबाज ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 39 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 बेहतरीन छक्के भी लगाए।

सूची 

टी-20 विश्व कप में अर्धशतक लगाने वाले नामीबिया के तीसरे बल्लेबाज स्टीनकैंप

स्टीनकैंप अब टी-20 विश्व कप के इतिहास में नामीबिया की ओर से अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले डेविड वीजे (2 बार) और गेरहार्ड इरास्मस (2 बार) इस टूर्नामेंट में अर्धशतक लगा चुके हैं। स्टीनकैंप के नाम अब टी-20 विश्व कप 2026 में 3 पारियों में 31.00 की औसत और 143.07 की स्ट्राइक रेट के साथ 93 रन हो गए हैं।

Advertisement