LOADING...
लॉर्ड्स टेस्ट: स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में भी लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े
स्मृति मंधाना ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

लॉर्ड्स टेस्ट: स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में भी लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Jul 12, 2026
04:10 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की अपनी दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 5वां और इंग्लैंड के खिलाफ कुल चौथा अर्धशतक साबित हुआ। बता दें कि उन्होंने इस इकलौते टेस्ट की अपनी पहली पारी में 83 रन बनाए थे। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

बेहतरीन रही मंधाना की पारी 

मंधाना ने शफाली वर्मा के साथ मिलकर 88 रन की साझेदारी की। शफाली 55 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुई। टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने वाली भारतीय उपकप्तान मंधाना ने एक छोर से निरंतर रन बनाए। उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। वह 130 गेंदों में 70 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुई। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया।

आंकड़े

ऐसा है मंधाना का टेस्ट करियर 

मंधाना ने अब तक 9 टेस्ट खेले हैं और इसकी 16 पारियों में 52.53 की औसत के साथ 788 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 149 रन रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 4 टेस्ट की 8 पारियों में 44.37 की उम्दा औसत से 355 रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लिश टीम के विरुद्ध 4 अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisement