लिटन दास वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के नए कप्तान बने, मेहदी हसन मिराज की जगह लेंगे
क्या है खबर?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने लिटन दास को नया वनडे क्रिकेट का नया कप्तान बनाया है। वह मेहदी हसन मिराज की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। लिटन पहले से ही बांग्लादेश की टी-20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अब वह दोनों सीमित ओवर प्रारूपों में टीम का नेतृत्व करेंगे। तौहीद हृदोय को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, नजमुल हुसैन शांतो टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। लिटन 2027 वनडे विश्व कप तक टीम के कप्तान रहेंगे।
कप्तानी
इस कारण गई मेहदी की कप्तानी
मेहदी को 12 जून 2025 को शांतो की जगह बांग्लादेश का वनडे कप्तान बनाया गया था।
इस साल अप्रैल में BCB ने उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक बढ़ा दिया था। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम 50 ओवर के प्रारूप में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।
खासकर मेहदी की कप्तानी में घरेलू मैदान से बाहर बांग्लादेश का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, उनकी कप्तानी में खेले गए 13 वनडे में टीम को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली थी।
वनडे
पहले भी वनडे क्रिकेट में कप्तानी कर चुके हैं लिटन
लिटन साल 2022 से 2023 के बीच 7 वनडे मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान टीम को 3 मैच में जीत और इतने ही मुकाबलों में हार मिली थी। एक मैच टाई रहा था।
कप्तान के तौर पर उन्होंने 6 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 29.80 की औसत से 149 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 53* रन रहा था।
मेहदी की कप्तानी में उन्होंने 12 पारियों में 22.54 की औसत से 248 रन बनाए थे।
कप्तान
कप्तान के तौर पर ऐसे रहे मेहदी के आंकड़े
मेहदी ने साल 2024 में पहली बार वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश टीम की कप्तानी की थी।
वह 24 मुकाबलों में टीम के कप्तान रहे। इस दौरान 10 मैचों में टीम को जीत और 13 मुकाबलों में हार मिली। एक मैच टाई रहा।
कप्तान के तौर पर उन्होंने 21 पारियों में 27.22 की औसत से 490 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले।
गेंदबाजी में उन्होंने 39.50 की औसत से 24 विकेट अपने नाम किए थे।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Congratulations, Litton Kumer Das! 🇧🇩 The new captain of the Bangladesh ODI team. 🏏 pic.twitter.com/nWTUWYumiO
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) July 29, 2026